Nagaur Merta Mandi Bhav Today: जीरे के बाद एक बार फिर से चढ़े मूंग के तेवर, दामों में तेजी से किसानों में खुशी की लहर
Advertisement

Nagaur Merta Mandi Bhav Today: जीरे के बाद एक बार फिर से चढ़े मूंग के तेवर, दामों में तेजी से किसानों में खुशी की लहर

Nagaur Merta Mandi Bhav Today : नागौर जिले में एक बार फिर जीरे के बाद मूंग के भावों में भारी चढाव देखने को मिला है .  जिसके कारण मंड़ी में  मूंग 8600 रूपए प्रति क्विंटल के पार पहुंच गया.

Nagaur Merta Mandi Bhav Today: जीरे के बाद एक बार फिर से चढ़े मूंग के तेवर, दामों में तेजी से किसानों में खुशी की लहर

Nagaur Merta Mandi Bhav Today : नागौर जिले में एक बार फिर जीरे के बाद मूंग के भावों में भारी चढाव देखने को मिला है . मूंग में पिछले दो दिनों एक हजार रूपए का चढ़ाव देखने को मिला . वहीं आज मूंग 8600 रूपए प्रति क्विंटल के पार पहुंच गया. साथ ही जीरे के भाव भी आज 33000 पहुंचे गये है. इसको लेकर किसानों में भी काफी खुशी देखें जा रही है .

 साथ ही नागौर कृषि उपज मंडी और मेड़ता कृषि उपज मंडी में लगातार जीरे और मूंग की आवक बढ़ती ही जा रही है . किसानों का कहना है कि इस बार जीरे के प्रथम बुवाई के समय सर्दी नहीं होने के कारण पहली फसल खराब हो गई थी . जिससे बाजार में जीरे कुछ डिमांड और अधिक बढ़ गई है . जिसके चलते जीरे के भाव आज आसमां छूने लगे हैं . साथ ही अब मूंग के भावों में भी चढ़ाव देखने को मिल रहा है . 

किसानों और व्यापारियों का कहना है कि इस बार जीरे की पहली फसल किसानों की खराब हो गई थी इसके चलते ही विदेशों के बाजारो में जीरे की मांग बढ़ गई है. वहीं आज नागौर कृषि उपज मंडी में जीरे के भावों की बात करें तो जीरा आज न्यूनतम 21000 प्रति क्विंटल और अधिकतम 32800 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका है . वहीं मूंग आज न्यूनतम 6500 और अधिकतम 8651 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका है . 

वहीं ग्वार की बात करें तो आज ग्वार न्यूनतम 5000 और अधिकतम 5951 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका है . इसी प्रकार मेड़ता कृषि उपज मंडी आज जिंसो के भावों की बात करें तो आज मेड़ता कृषि उपज मंडी जीरा न्यूनतम 28000 और अधिकतम 33200 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका. वहीं मूंग की बात करें तो मूंग आज न्यूनतम 6500 और अधिकतम 8900 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका है . इसी तरह ग्वार की बात करें तो ग्वार न्यूनतम 5550 और अधिकतम 5915 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका है .

नागौर कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव 
मूंग-  न्यूनतम 6500 अधिकतम 8651 प्रति क्विंटल
ग्वार - न्यूनतम 5000 अधिकतम 5951 प्रति क्विंटल
चना- न्यूनतम 3800 अधिकतम 4600 प्रति क्विंटल
जीरा - न्यूनतम 21000 अधिकतम 32800 प्रति क्विंटल
सौंफ - न्यूनतम 12000 अधिकतम 15500 प्रति क्विंटल
तारामीरा- न्यूनतम 4500 अधिकतम 5100 प्रति क्विंटल

रायड़ा- न्यूनतम 5500 अधिकतम 5900 प्रति क्विंटल

मोठ - न्यूनतम 5000 अधिकतम 6150 प्रति क्विंटल
कपास- न्यूनतम 8300 अधिकतम 9100 प्रति क्विंटल

इसबगोल-  न्यूनतम 11000 अधिकतम 16800 प्रति क्विंटल

तिल - न्यूनतम 10000 अधिकतम 14100 प्रति क्विंटल

मेथी- न्यूनतम 4800 और अधिकतम 6350 प्रति क्विंटल

ज्वार -न्यूनतम 3000 और अधिकतम 5100 प्रति क्विंटल

मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव 
मूंग -न्यूनतम 6500 अधिकतम 8900 प्रति क्विंटल
ग्वार -न्यूनतम 5550 अधिकतम 5915 प्रति क्विंटल
चना - न्यूनतम 4550 अधिकतम 4671 प्रति क्विंटल
जीरा - न्यूनतम 28000 अधिकतम 33200 प्रति क्विंटल
सौंफ - न्यूनतम 13500 अधिकतम 15250 प्रति क्विंटल
तारामीरा- न्यूनतम 5000 अधिकतम 5050 प्रति क्विंटल

रायड़ा - न्यूनतम 5424 अधिकतम 6000 प्रति क्विंटल
सुआ - न्यूनतम 10000 अधिकतम 10726 प्रति क्विंटल

कपास - न्यूनतम 8000 अधिकतम 9000 प्रति क्विंटल
इसबगोल - न्यूनतम 13500 अधिकतम 14500 प्रति क्विंटल
असालिया - न्यूनतम 6500 अधिकतम 7500 प्रति क्विंटल
मूंगफली- न्यूनतम 5500 अधिकतम 6200 प्रति क्विंटल
छवला- न्यूनतम 6700 अधिकतम 6700 प्रति क्विंटल

Trending news