आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ओसियां परियोजना अधिकारी ने किया सम्मानित
Advertisement

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ओसियां परियोजना अधिकारी ने किया सम्मानित

महिला एवं बाल विकास विभाग ओसियां के परियोजना अधिकारी रावत कड़वासरा ने ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समानित किया. 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ओसियां परियोजना अधिकारी ने किया सम्मानित

Osian: महिला एवं बाल विकास विभाग ओसियां के परियोजना अधिकारी रावत कड़वासरा ने ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समानित किया. 

पोषण माह हेतु उत्कृष्ट कार्यकर्ता का प्रथम पुरस्कार आंगनवाड़ी केंद्र ओसियां 4 की कार्यकर्ता गुड्डी को, द्वितीय पुरस्कार ओसियां 2 की कार्यकर्ता चंद्रा कंवर को, तृतीय पुरस्कार एकलखोरी 1 की कार्यकर्ता जोगी ने प्राप्त किया. 

आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिला एवं बाल विकास सेवाओं की प्रदायगी में और राष्ट्रीय पोषण अभियान अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मासिक कार्य के आधार पर उत्कृष्ट पुरस्कारों से समानित किया गया. 

नवाचार के रूप में अगस्त 2022 से शुरू किए गए उक्त पुरस्कारों के प्रति रुचि दिखाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साह से कार्य किया, जिससे ओसियां ब्लॉक ने लाभार्थियों के आधार सत्यापन में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया. 

महिला पर्यवेक्षक शारदा व्यास ने बताया कि सही पोषण देश रोशन की थीम पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूरक पोषाहार वितरण, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य शिक्षा संबंधी गतिविधियों आयोजित की जा रही है. 

यह भी पढ़ेंः 

निकाह के बाद महरीन काजी ने शेयर की पहली तस्वीर, लोग बोले- उफ्फ्फ्फ..कयामत ढा रही हो

झुंझुनूं की बेटी ने मर्डर फिल्म के म्यूजिक पर वाइट साड़ी में ढाया सितम, फैंस बोले-आई भीगी मंदाकिनी की याद

IAS टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने दीदी-जीजा के साथ फैमिली फोटो की शेयर, फैंस बोले-तीन सितारे एक साथ

महरीन काजी ने इंस्टा पर लिख दी दिल की बात, शौहर अतहर आमिर खान ने भी दिया प्यारा जवाब

Trending news