बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का जोधपुर दौरा,बोले-राजस्थान में खिलेगा कमल
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1658433

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का जोधपुर दौरा,बोले-राजस्थान में खिलेगा कमल

जोधपुर न्यूज: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने जोधपुर दौरे के दौरान कहा कि राजस्थान में कमल खिलेगा. कांग्रेस सरकार के शासन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र में किए गए वादों से मुकर गई. 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का जोधपुर दौरा,बोले-राजस्थान में खिलेगा कमल

Osian, Jodhpur: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी जोधपुर जिले के दौरे पर रहे. इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का जगह जगह पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.जोधपुर के ओसियां के म्मेदनगर पहुंचने पर भाजपा नेता रामनिवास मंडा उम्मेदनगर के नेतृत्व में ओसियां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.  प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार ओसियां पहुंचे जोशी का उम्मेदनगर में रामनिवास मंडा ने संगठन पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एंव सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया.

 वहीं उम्मेदनगर के बाद ओसियां मुख्यालय पर पहुंचने पर ओसियां के पूर्व विधायक भैराराम सियोल, पूर्व केबिनेट मंत्री शंभुसिह खेतासर, भाजपा नेता डाॅक्टर केआर डऊकिया सहित ओसियां विधानसभा के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया. इस मौके ओसियां में जोशी को मां सच्चियाय, गुरू जंभेश्वर भगवान तथा भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट की गयी. भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है जो हमेशा जमीनी स्तर पर पार्टी हित व मजबूती के लिए हमेशा संघर्ष करते हैं. 

कांग्रेस सरकार के शासन पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र में किए गए वादों से मुकर गई जो प्रदेशवासियों के साथ सबसे बड़ा धोखा है. आज प्रदेश में हर तरफ तानाशाही का बोलबाला है.आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए जोशी ने कहा कि चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं प्रदेश की जनता कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है. भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी. कार्यकर्ता लगन व निष्ठा के साथ धरातल पर कार्य अनवरत करते रहें. भाजपा संगठन आपके मान सम्मान में कोई कसर नहीं रखेगा. उम्मेदनगर पंहुचने पर जोशी कार्यकर्ताओं के साथ ट्रेक्टर पर सवार होकर सभा स्थल तक पहुंचे. 

जोशी के स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह में जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारियों के साथ औसियां विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे. वहीं उसके बाद जोशी का लोहावट के रास्ते हरलाया कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया.प्रदेशाध्यक्ष जोशी के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का रामनिवास मंडा ने आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें- जयपुर में रामप्रताप मीणा की मौत का मामला, 4 और वीडियो आए सामने, धरने पर बैठे किरोड़ीलाल मीणा के भाई

ये भी पढ़ें- जालोर में जानें किन तीन मांगों को लेकर जारी है धरना, आखिर किन राजनीतिक चेहरों के दबाव से प्रशासन नहीं कर रहा सुनवाई​

Trending news