कोटपूतली: गौ सेवा के लिए टीम बनाकर कार्य कर रहें युवा
Advertisement

कोटपूतली: गौ सेवा के लिए टीम बनाकर कार्य कर रहें युवा

भीषण गर्मी के मौसम में आवारा गायों व सांडों के चारे एवं पानी की व्यवस्था के साथ गौ सेवा मण्डल के सदस्य निरन्तर पशुओं के लिए हरा चारा भी उपलब्ध करवा रहें हैं. 

गौ सेवा टीम के सदस्य

Jaipur: कोटपूतली के ग्राम कारौली के गौ सेवा मण्डल के सदस्य फिल्ड सुपरवाईजर अजय सिंह के नेतृत्व में विगत 6 माह से निरन्तर गौ सेवा कर रहें हैं. भीषण गर्मी के मौसम में आवारा गायों व सांडों के चारे एवं पानी की व्यवस्था के साथ गौ सेवा मण्डल के सदस्य निरन्तर पशुओं के लिए हरा चारा भी उपलब्ध करवा रहें हैं. मण्डल के सदस्य जगह-जगह पड़ी बीमार गायों को स्वयं के साधनों में ले जाकर उपचार करवाते हैं, वहीं मृत गायों को दफनाने का भी कार्य करते हैं. 

सनातन हिन्दू धर्म व संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है, इंसान के जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न कार्यो में गाय को भारतीय संस्कृति के विभिन्न रस्म और रिवाजों में हमेशा से ही महत्व दिया जाता है. समाज के विभिन्न वर्गों से लेकर सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थान व सरकारें भी निरन्तर गौ संरक्षण व गौ कल्याण के लिए कार्य करती रहती हैं, ऐसा ही गौ सेवा का अनुठा उदाहरण कारौली में 6 माह से निरन्तर गौ सेवा कर रहें गौ सेवकों ने प्रस्तुत किया है.

यह भी पढे़ं- लड़की की खातिर कलयुगी बेटे ने मां को नहर में दिया धक्का, खुद कबूल की वारदात

गौ सेवा टीम के सदस्यों ने बताया कि इस समय गौ माता के साथ ठीक व्यवहार नहीं हो पा रहा है, आज के समय में गौ पालने में कोई भी सक्षम नहीं है, इसलिये गौ वंश को आवारा छोड़ दिया जाता है, जिसके कारण भूख प्यास व बिना देख रेख के गौवंश बीमारीयों का शिकार होने लगे हैं. हिन्दू धर्म के अनुसार गौ माता को भगवान का दर्जा दिया गया हैं, लेकिन इस भौतिक युग मे गौ सेवा करने को कोई तैयार नहीं है, इसलिये करौली गौ सेवा मंडल निरन्तर गौ सेवा कर अपना धर्म निभा रहा है.

टीम में शामिल रविन्द्र सिंह, हरफूल सिंह, विरेन्द्र, नरेन्द्र व गौ प्रेरक दिलीप शर्मा आदि कार्यकर्ता निरन्तर गौ सेवा में जुटे रहते हैं.

Reporter - Amit Yadav

अपने जिले की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Trending news