March 2023 Festivals: होली, चैत्र नवरात्र, गणगौर समेत मार्च में कई व्रत त्योहार, देखें लिस्ट
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1588038

March 2023 Festivals: होली, चैत्र नवरात्र, गणगौर समेत मार्च में कई व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

March 2023 Festivals: हिंदू पंचांग के अनुसार मार्च 2023 में होली और चैन नवरात्रि के साथ ही कई व्रत जैसे पापमोचिनी एकादशी हैं. चलिए आपको बताते हैं, व्रत-त्योहारों की लिस्ट जो मार्च में हैं.

March 2023 Festivals: होली, चैत्र नवरात्र, गणगौर समेत मार्च में कई व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

March 2023 Vrat Tyohar List: हिंदू पंचाग के अनुसार मार्च का महीना सिर्फ होली के लिए ही नहीं बल्कि राजस्थान में खासतौर में मनाये जाने वाले त्योहार गणगौर के लिए भी जाना जाता है.

इस महीने आमलकी एकादशी, रंगभरी एकादशी, रंग पंचमी, गुड़ी पड़वा, गणगौर, होलिका दहन, होली, चैत्र नवरात्रि समेत कई पर्व और त्योहार हैं. चलिए बताते हैं आपको मार्च में कब कौन सा त्योहार-व्रत होगा

3 मार्च 2023 शुक्रवार को आमलकी एकादशी मनायी जाएगी.

3 मार्च 2023  शुक्रवार के दिन नृसिंह द्वादशी है

4 मार्च 2023  शनिवार के दिन शनि त्रयोदशी और प्रदोष व्रत (शुक्ल) पड़ेगा.

6 मार्च 2023 रविवार को फाल्गुन चौमासी चौदस है

7 मार्च 2023 मंगलवार को छोटी होली, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, लक्ष्मी जयंती, अट्टुकल पोंगल जैसे त्योहार हैं.

8 मार्च 2023  बुधवार के दिन चैत्र  मास शुरू होगा और होली धुलंडी खेली जाएगी.

9 मार्च 2023 गुरुवार को भाई दूज, भातृ द्वितीया मनाया जाएगा.

10 मार्च 2023 शुक्रवार के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती है

11 मार्च 2023  शनिवार के दिन संकष्टी चतुर्थी मनायी जाएगी.

12 मार्च 2023  रविवार को रंग पंचमी है

14 मार्च 2023 मंगलवार के दिन शीतला सप्तमी और कालाष्टमी होगी.

15 मार्च 2023 बुधवार के दिन मीन संक्रांति जिसे बसोड़ा कहते हैं होगा.

18 मार्च 2023, शनिवार के दिन  पापमोचिनी एकादशी का व्रत होगा.

19 मार्च 2023, रविवार के दिन प्रदोष व्रत (कृष्ण) रखा जाएगा

20 मार्च 2023, सोमवार को मासिक शिवरात्रि पर भोलेनाथ को विशेष  रूप से पूजा जाएगा.

21 मार्च 2023, मंगलवार को चैत्र अमावस्या है.

22 मार्च 2023, बुधवार  चैत्र नवरात्रि आरंभ होगा. गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती जैसे त्योहारों और कार्यक्रम होंगे. साथ ही आज ही कलश स्थापना की जाएगी और मां दुर्गा की 9 रूपों की 9 दिनों तक पूजा की जाएगी.

24 मार्च 2023, शुक्रवार के दिन गौरी पूजा, मत्स्य जयंती, गणगौर पूजा की जाएगी.

25 मार्च 2023, शनिवार के दिन  मासिक कार्तिगाई, लक्ष्मी पंचमी, विनायक चतुर्थी मनायी जाएगी.

26 मार्च 2023, रविवार को स्कंद षष्ठी का होगी

27 मार्च 2023, सोमवार के दिन रोहिणी व्रत किया जा सकेगा.

29 मार्च 2023, बुधवार के दिन  नवरात्रि दुर्गा अष्टमी  होगी

30 मार्च 2023, गुरुवार के दिन राम नवमी, नवरात्रि नवमी मनायी जाएगी.

31 मार्च 2023, शुक्रवार के दिन चैत्र नवरात्रि का पारण किया जाएगा.

Trending news