Union Budget 2023 : क्या हुआ सस्ता क्या हुआ महंगा, जाने मोदी सरकार के आखिरी पूर्ण बजट में आपको क्या मिला
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1553532

Union Budget 2023 : क्या हुआ सस्ता क्या हुआ महंगा, जाने मोदी सरकार के आखिरी पूर्ण बजट में आपको क्या मिला

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2023 पेश किया.

Union Budget 2023 : क्या हुआ सस्ता क्या हुआ महंगा, जाने मोदी सरकार के आखिरी पूर्ण बजट में आपको क्या मिला

Union Budget 2023: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2023 पेश किया. यह केंद्रीय बजट 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है. 

ये हुआ सस्ता

LED टीवी                 सस्ता
कपड़ा                      सस्ता
मोबाइल फोन             सस्ता
खिलौना                     सस्ता
मोबाइल कैमरा लेंस    सस्ता
इलेक्ट्रिक गाड़ियां       सस्ता
हीरे के आभूषण          सस्ता
बायोगैस से जुड़ी चीजें सस्ता
लिथियम सेल्स           सस्ता
साइकिल                  सस्ता

ये हुआ महंगा

सिगरेट                             महंगा
शराब                               महंगा
छाता                                महंगा
विदेशी किचन चिमनी        महंगा
सोना                               महंगा
आयातित चांदी के सामान  महंगा
प्लेटिनम                         महंगा
एक्स-रे मशीन                 महंगा
हीरा                              महंगा

बता दें कि बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर मंजूरी ली. इसके बाद सीधे संसद पहुंची. जहां पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और गजेंद्र सिंह शेखावत समेत तमाम मंत्री मौजूद रहे. करीब 10 बजकर 35 मिनट पर कैबनेट ने बजट को मंजूरी दी. 

किसानों के लिए ये 5 बड़े ऐलान

-एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड से एग्री स्टार्टअप बढ़ेंगे. इससे किसानों को मदद मिलेगी और उन्हें चुनौतियों का सामना करने में आसानी रहेगी. इससे उत्पादकता बढ़ेगी. यह किसानों, स्टेट और इंटस्ट्री पार्टनर के बीच होगा. पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देने के साथ कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा.

-2,516 करोड़ रुपये के निवेश से 63,000 प्राथमिक कृषि साख समितियों का कम्प्यूटरीकरण किया जा रहा है. पैक्स के लिए मॉडल उपनियम तैयार किए गए, राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जा रहा है. इसके साथ बड़े पैमाने पर विकेन्द्रीकृत भंडारण क्षमता स्थापित की जाएगी. 

-वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने के लिए पीएम प्रणाम योजना की शुरूआत की जाएगी. गोबरधन स्कीम के तहत 500 नए संयंत्रों की स्थापना की जाएगी

-कृषि से जुड़े स्टार्ट अप को प्राथमिकता दी जाएगी. युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि त्वरक कोष की स्थापना की जाएगीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

-वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों को लोन में छूट जारी रहेगी. कृषि संवर्धक फंड बनेगा. आत्मनिर्भर बागवानी को 2200 करोड़ दिए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें..

देश के आम बजट से राजस्थान के अन्नदाताओं को उम्मीदें, स्टार्टअप, सब्सिडी में दी जाए छूट

आम बजट 2023 में सौगातों की झड़ी, किसानों को मिलेगा कर्ज, PM आवास का दायरा 66% बढ़ा, यहां पढ़िए बजट की हर अपडेट

Trending news