बांसवाड़ा के संभाग बनने की घोषणा के बाद मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया भव्य स्वागत, सीएम के लिए कही ये बात
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1622624

बांसवाड़ा के संभाग बनने की घोषणा के बाद मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया भव्य स्वागत, सीएम के लिए कही ये बात

 बांसवाड़ा के संभाग बनने की घोषणा के बाद मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया का भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने सीएम अशोक गहलोत का आभार जताया.

 बांसवाड़ा के संभाग बनने की घोषणा के बाद मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया भव्य स्वागत, सीएम के लिए कही ये बात

Banswara: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांसवाड़ा को संभाग बनाने की घोषणा की जिसके बाद जिले के लोगों में खासी खुशी है.आज बांसवाड़ा विधायक और प्रदेश के जनजाति मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया बांसवाड़ा पहुंचे.शहर की जनता और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने जमकर मंत्री का स्वागत किया और आतिशबाजी की. वहीं स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री और मंत्री बामनिया का आभार जताया और कहा कि बांसवाड़ा संभाग बन गया है अब यहां पर विकास और होगा.

राजस्थान के बांसवाड़ा को संभाग बनाने की घोषणा के बाद आज प्रदेश सरकार के जनजाति मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया बांसवाड़ा पहुंचे. बांसवाड़ा पहुंचते ही बामनिया का महाराणा प्रताप सर्कल पर शहर के सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने और ग्रामीण क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. मंत्री के बांसवाड़ा पहुंचते ही जमकर आतिशबाजी की गई और मंत्री को माला और साफा पहनाकर स्वागत कर आभार व्यक्त किया . मंत्री ने बांसवाड़ा पहुंचते ही महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उसके साथ ही हर मार्ग पर मंत्री का शहर के लोगों ने स्वागत किया.

 वहीं कांग्रेस कार्यालय में भी मंत्री बामनिया का जोरदार स्वागत हुआ. इस दौरान मंत्री ने कहा कि बांसवाड़ा को संभाग बनाए जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बहुत आभार है अब संभाग बनने के बाद यहां पर विकास बहुत होगा. साथ ही यहां पर हर विभाग के अधिकारियों की संख्या भी बढ़ेगी जिससे बांसवाड़ा जिले की विकास की गति और तेज होगी.

जनजाति मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांसवाड़ा को संभाग घोषित किया है जिससे बांसवाड़ा जिले के लोगो में खुशी है .मुख्यमंत्री गहलोत को बांसवाड़ा की जनता की ओर से आभार और धन्यवाद व्यक्त करता हूं .बांसवाड़ा संभाग बन गया है अब यहां पर विकास और तेज गति से होगा . यहां पर हर विभाग के संभाग मुख्यालय के अधिकारी वह बैठेंगे. जिससे यहां के विकास पर और गति मिलेगी. साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 19 नए जिले बनाए हैं और 3 संभाग बनाए हैं. इसके लिए भी उनको बहुत-बहुत आभार. प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बहुत विकास के कार्य किए हैं और अब 19 जिले और 3 संभाग बनने से और विकास होगा.

ये भी पढ़ें-

Rajsamand: 5 शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद

Alwar:एसीबी टीम ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिक्षण अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 

 

 

Trending news