ब्यावर: श्रावण मास में भोलेनाथ की पूजा का दौर जारी, गन्ने के रस से किया अभिषेक
Advertisement

ब्यावर: श्रावण मास में भोलेनाथ की पूजा का दौर जारी, गन्ने के रस से किया अभिषेक

शिवं मंदिरों मे श्रद्धालुओं की ओर से भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक सहित विभिन्न पदार्थों से अभिषेक किए जा रहे हैं. 

गन्ने के रस से किया अभिषेक

Beawar: सावन के पवित्र माह में शहर भर में भगावन शंकर की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है. वहीं शिवं मंदिरों मे श्रद्धालुओं की ओर से भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक सहित विभिन्न पदार्थों से अभिषेक किए जा रहे हैं. इस क्रम में मंगलवार को शहर की महादेवजी की छत्री पर विराजित भगवान भोलेनाथ का गन्ने से जूस से अभिषेक किया गया. 

यह भी पढ़ें- ब्यावर में सांप के काटने से किसान की मौत

इस मौके पर पंडित विष्णु दाधीच द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधी विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद आयोजक आलोक गुप्ता, दिनेश गुप्ता और गोपाल शर्मा द्वारा भगवान भोले नाथ के जयकारों के साथ गन्ने से जूस से अभिषेक आरंभ किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर धर्म लाभ प्राप्त किया. 

इस दौरान मंदिर परिसर में हर हर महादेव, बम-बम भोले, ओम नम शिवाय के जयकारे गूंजते रहें. करीब ढाई तक चले भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के दौरान विद्वान पंडितो द्वारा रूद्री का पाठ किया गया. अभिषके के समापन के बाद पंडित विष्णु दाधिच के सानिध्य में पंडितों द्वारा भगवान भोलनाथ का आकृषक श्रंगकार किया गया. 

इसके पश्चात भगवान भोलेनाथ की महाआरती उतारी गई, जिसमें दिनेश कांकाणी, रमेश कांकाणी, धर्मेंद्र गर्ग, शरद शर्मा, सुरेश कांकाणी, प्रहलाद ठाकुर, गोपाल किशन अरडका, उत्तम अरडका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलनाथ की आरती की. इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया. इसी प्रकार श्रावण के अंतिम सोमवार को शहर के डिग्गी महादेव मंदिर में 56 भोग की झांकी सजाई गई, देर शाम को आयोजित 56 भोग की झांकी के दर्शनों के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया.

Reporter: Dilip Chouhan

Trending news