ब्यावर: पूर्व PCC चीफ सचिन पायलट का जन्मदिन मनाने जयपुर गए कांग्रेस कार्यकर्ता
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1339015

ब्यावर: पूर्व PCC चीफ सचिन पायलट का जन्मदिन मनाने जयपुर गए कांग्रेस कार्यकर्ता

ब्यावर से भी कांग्रेस कार्यकर्ता ब्यावर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहें और पासर पंच के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ब्यावर से रवाना होकर जयपुर पहुंचे.

पूर्व PCC चीफ सचिन पायलट का जन्मदिन

Beawar: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट का जन्मदिन सात सितंबर को मनाया जाता है, लेकिन इस बार सचिन पायलट के राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे भारत जोड़ो यात्रा के तहत सचिन पायलट की उसमें व्यस्तता के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ पायलट का जन्मदिन जयपुर में मनाया. 

यह भी पढ़ें- ब्यावर: तेजा मेले के दूसरे दिन भव्य सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन, कलाकारों ने जमाया रंग

इस हेतु प्रदेश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ता और पायलट समर्थक जयपुर पहुंचे, जिसके चलते ब्यावर से भी कांग्रेस कार्यकर्ता ब्यावर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहें. पासर पंच के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ब्यावर से रवाना होकर जयपुर पहुंचे और जयपुर में मनाए जा रहे सचिन पायलट के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होकर उनको 45 वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की.

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा, पूर्व सेवादल अध्यक्ष बालूराम सेन, कर्मचारी नेता राम लखन, रामस्वरूप डागर, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश जोशी, अरविंद भटनागर, जीतू गिदवानी, गणपत सिंह भाटी, एडवोकेट मगन सोलंकी, लोकेंद्र सिंह, पार्षद गिरधारी पोपावत, हजरत अली, पप्पू काठात, सरपंच देलवाड़ा, इस्माइल काठात सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी.

Reporter: Dilip Chouhan

जयपुर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें. 

अन्य खबरें

कश्मीर की कली महरीन काजी पर खूब फबा ब्लैक कलर, साड़ी में दिखी गजब, फैंस बोले- आसमान से उतरी एक परी

IAS अतहर आमिर खान के बर्थडे पर उनकी बेगम महरीन ने किया विश, लिखा- शादी के लिए नहीं होता इंतजार

Trending news