Kawardha Chunav Result 2023: कवर्धा में कांग्रेस के मंत्री मो. अकबर की हुई हार, BJP ने मारी बाजी
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1983277

Kawardha Chunav Result 2023: कवर्धा में कांग्रेस के मंत्री मो. अकबर की हुई हार, BJP ने मारी बाजी

Kawardha Chunav Result 2023: कवर्धा विधानसभा सीट से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक अकबर भाई को अपना प्रत्याशी बनाया था जबकि बीजेपी ने विजय शर्मा पर दांव लगाया था.

Kawardha Chunav Result 2023: कवर्धा में कांग्रेस के मंत्री मो. अकबर की हुई हार, BJP ने मारी बाजी

Kawardha Vidhan Shaba Chunav Result 2023: छत्तीसगढ़ की कवर्धा विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा था. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अकबर भाई ने बीजेपी के अशोक साहू को हराया था.  साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अकबर भाई पर फिर से भरोसा जताया था जबकि बीजेपी ने अशोक साहू की जगह विजय शर्मा को टिकट दिया था. इस बार बीजेपी प्रत्याशी ने बड़ा उलटफेर करते हुए अकबर को पटखनी दी है.

कवर्धा मतदान 
कवर्धा विधानसभा में इस साल 72.89 प्रतिशत मतदान हुए. यहां पर लगभग 2.98 लाख मतदाता हैं. जातिगत वोटों के समीकरण को देखें तो यहां पर 50 हजार मतदाता आदिवासी समाज के हैं, जबकि 42 हजार मतदाता साहू समाज के हैं. इसके अलावा कुर्मी समाज के 38 हजार मतदाता हैं, इसके अलावा अनुसूचित वर्ग के 32 हजार मतदाता हैं जबकि पिछड़ा वर्ग के 17 हजार मतदाता हैं. 

कवर्धा का इतिहास 
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के अकबर भाई विजेता बने. उन्होंने बीजेपी के अशोक साहू को हराया. साल 2013 में अशोक साहू ने इस सीट पर कब्जा किया. जबकि साल 2008 के विधानसभा चुनाव में सियाराम साहू यहां से विजेता बनें.  इसके अलावा साल 2003 और 1998 में यहां पर कांग्रेस के योगेश्वर सिंह ने जीत हासिल की थी.  इस बार यहां से कांग्रेस ने फिर अकबर भाई को टिकट दिया है. जबकि भाजपा ने टिकट में बदलाव करते हुए विजय शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. 

Trending news