MP Election Result 2023: नीमच में भाजपा के दिलीप सिंह परिहार को हरा पाएंगे उमराव सिंह? देखिए चुनाव का नतीजा
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1984425

MP Election Result 2023: नीमच में भाजपा के दिलीप सिंह परिहार को हरा पाएंगे उमराव सिंह? देखिए चुनाव का नतीजा

Neemuch Vidhan Sabha Seat Result: मालवा के नीमच विधानसभा सीट से भाजपा के तीन बार विधायक रहे दिलीप सिंह परिहार को कांग्रेस के उमराव सिंह गुर्जर से कड़ी टक्कर मिली है. 

Neemuch Assembly

Neemuch Assembly Election Result: नीमच से भाजपा ने विधायक दिलीप सिंह को फिर एक बार प्रत्याशी बनाया था, वहीं कांग्रेस ने उमराव सिंह गुर्जर को अपना प्रत्याशी बनाया है. 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा के दिलीप सिंह परिहार ने कांग्रेस के सत्यनारायण को हराया था. 

ऐसा था 2018 का रिजल्ट 
 
2018 के चुनाव में बीजेपी के दिलीप सिंह परिहार को 87197 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के सत्य नारायण को 72340 वोट मिले थे. दिलीप सिंह ने इस चुनाव को 14857 वोटों से जीतकर नीमच से तीसरी बार विधायक बने.

भाजपा का गढ़ है नीमच

नीमच विधानसभा सीट से 1990 में भाजपा के खुमान सिंह शिवाजी से जीत हासिल की थी लेकिन 1998 में कांग्रेस के नंनकिशोर पटेल ने उन्हें हरा दिया. 2003 में पहली बार दिलीप सिंह ने यहां से जीत हासिल की. 2008 में एक बार फिर भाजपा सरकार ने स्व. खुमान सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया और वो जीत भी गए. फिर 2013 और 2018 में दिलीप सिंह ही विधायक बनते हैं.

Trending news