Akaltara Chunav Result 2023: अकलतरा में कांग्रेस की बड़ी जीत, BJP प्रत्याशी को इतने वोटों से हराया
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1987524

Akaltara Chunav Result 2023: अकलतरा में कांग्रेस की बड़ी जीत, BJP प्रत्याशी को इतने वोटों से हराया

Akaltara Chunav Result 2023:​ अकलतरा विधानसभा सीट से बीजेपी ने मौजूदा विधायक सौरभ सिंह पर दांव लगाया था, जबकि कांग्रेस ने राघवेंद्र कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया था.

 

Akaltara Chunav Result 2023: अकलतरा में कांग्रेस की बड़ी जीत, BJP प्रत्याशी को इतने वोटों से हराया

Akaltara Vidhan Shaba Chunav Result 2023: छत्तीसगढ़ की अकलतरा विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा था. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के  सौरभ सिंह ने बसपा के रिचा जोगी को चुनावी मैदान में हराया था. इस बार यहां से बीजेपी ने फिर से सौरभ सिंह को प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने राघवेंद्र कुमार सिंह पर दांव लगाया था. इस बार कांग्रेस प्रत्याशी राघवेंद्र ने बीजेपी प्रत्याशी पर बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने सौरभ सिंह को 22758 वोटों  से हराया है. 

मतदान 
इस बार के विधानसभा चुनाव में अकलतरा में 67.97 प्रतिशत वोट पड़े हैं. साल 2018 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां से भाजपा की जीत हुई थी.  इसके अलावा साल 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के चुन्नीलाल साहू ने जीत हासिल की थी. 

Trending news