Chandrayaan-3 Update: चांद पर पहुंच चंद्रयान ने पूरे किए 3 में से 2 उद्देश्य, ISRO ने बताया- अब क्या करना बचा है?
Advertisement
trendingNow11843390

Chandrayaan-3 Update: चांद पर पहुंच चंद्रयान ने पूरे किए 3 में से 2 उद्देश्य, ISRO ने बताया- अब क्या करना बचा है?

Pragyan Rover Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के तीन में से दो उद्देश्य हासिल कर लिए गए हैं, जबकि तीसरे उद्देश्य के तहत वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं. 

Chandrayaan-3 Update: चांद पर पहुंच चंद्रयान ने पूरे किए 3 में से 2 उद्देश्य, ISRO ने बताया- अब क्या करना बचा है?

Chandrayaan-3 Latest News: चांद (Moon) पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की कायमाबी की उड़ान जारी है. रोवर प्रज्ञान चांद पर चहलकदमी करते हुए हर दिन डेटा जुटा रहा है. चांद से आईं तस्वीरें चंद्रयान की कामयाबी की कहानी कह रही हैं. 23 अगस्त को लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद रोवर प्रज्ञान (Rover Pragyan) चांद पर चहलकदमी कर रहा है. सब कुछ इसरो (ISRO) के प्लान के मुताबिक हो रहा है. इसरो ने बताया कि मिशन के 3 मकसद में से 2 पूरे हो चुके हैं. जबकि तीसरे को भी जल्द हासिल कर लिया जाएगा. वहीं इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि 14 दिन मिशन मून के लिए काफी अहम है, वैज्ञानिक चांद से मिल रहे डाटा को लेकर काफी उत्साहित हैं.

चंद्रयान को मिली बड़ी कामयाबी

इसरो ने बताया कि चंद्रयान 3 मिशन के 3 उद्देश्यों में से 2 पूरे हो चुके हैं. चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग पूरी हो गई है. चंद्रमा पर रोवर के घूमने का उद्देश्य भी पूरा हो गया है. तीसरा उद्देश्य यानी वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं. सभी पेलोड सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं.

शिव शक्ति पॉइंट के पास चलता दिखा रोवर

इस बीच ISRO ने चंद्रयान-3 से जुड़ा नया वीडियो जारी किया. इस वीडियो में प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर चलता हुआ नजर आया. वीडियो में प्रज्ञान रोवर को चंद्र सतह पर लैंडर विक्रम के टचडाउन स्थल शिव शक्ति बिंदु के आसपास घूमते हुए दिखाया गया. प्रज्ञान जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, अपने पहियों के जरिए चांद की सतह पर ISRO के लोगो और अशोक स्तंभ की अमिट छाप छोड़ता जा रहा है. 32 सेकेंड के इस वीडियो के आखिर में प्रज्ञान रोवर मुड़ता हुआ भी दिखाई दिया. इसके लिए वो कुछ पीछे चला और टर्न हो गया. इस दौरान रोवर के सोलर पैनल खुले हुए नजर आए जिनके जरिए प्रज्ञान सूरज की रोशनी से एनर्जी ले रहा है.

जापान 28 अगस्त को लॉन्च करेगा मून मिशन

गौरतलब है कि चंद्रयान-3 ने 3 दिन में तीन अलग-अलग वीडियो भेजे हैं. हिंदुस्तान की चांद पर कामयाबी को देखते हुए दुनिया के कई देश चांद पर पहुंचने की कतार में खड़े हैं. इसी कतार में जापान भी अपना मून मिशन 28 अगस्त को लॉन्च करने जा रहा है. ISRO के मुताबिक, प्रज्ञान लैंडर विक्रम से 26 मीटर दूर तक जा चुका है. अभी तक लैंडर विक्रम से लिया गया वीडियो ही सामने आया है. प्रज्ञान के कैमरे से लिया गया वीडियो सामने आना अभी बाकी है. लैंडर विक्रम अपनी जगह खड़ा है और रोवर प्रज्ञान चांद पर चहलकदमी कर रहा है. 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडर ने चांद पर कदम रखा था.

Trending news