गुरुवार से दिल्ली में शुरू हो रहा है अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, दिखेगी झारखंड की संस्कृति
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1454696

गुरुवार से दिल्ली में शुरू हो रहा है अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, दिखेगी झारखंड की संस्कृति

ट्रेड फेयर में ना सिर्फ झारखंड के रेशमी परिधान लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, बल्कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने व ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार सृजन हेतु किये जा रहे कार्यों की झांकी लोगों को आकर्षित कर रही है.

गुरुवार से दिल्ली में शुरू हो रहा है अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, दिखेगी झारखंड की संस्कृति

रांची : दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 में गुरुवार को झारखंड राज्य दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर झारखंड के पारम्परिक नृत्य, गीत और संस्कृति से लोग रूबरू होंगे. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे.

व्यापार मेले में स्वरोजगार सृजन की निकलेगी झांकी
बता दें कि ट्रेड फेयर में ना सिर्फ झारखंड के रेशमी परिधान लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, बल्कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने व ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार सृजन हेतु किये जा रहे कार्यों की झांकी लोगों को आकर्षित कर रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच के अनुरूप मेले में कृषि, पशुपालन विभाग द्वारा जैविक कृषि का स्टाल, वन विभाग का स्टाल, जेरेडा का स्टाल, मुख्यमंत्री लघु व कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के स्टाल में प्रदर्शित विभिन्न शिल्पकारों के हस्तनिर्मित लकड़ी, बांस से निर्मित नेम प्लेट, पेन स्टैंड, टी कोस्टर, सर्विस प्लेट, मूर्ति आदि दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है.

जैविक उत्पाद और जैविक खेती कर रहा आकर्षित
झारखंड जैविक कृषि प्राधिकार ने स्टाल के माध्यम से जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी की है. मेला में आने वालों को जैविक कृषि से सम्बंधित बुकलेट, फिल्म आदि के माध्यम से जानकारी दी जा रही है. झारखंड जैविक कृषि प्राधिकार के डॉ एम. शिवा ने कहा कि वर्तमान में करीब 97 हजार कृषक ओफाज से जुड़े है और 1 लाख हेक्टेयर भूमि से अधिक जैविक खेती के अंतर्गत है. आने वाले दिनों में 20 लाख हेक्टेयर भूमि में जैविक खेती किया जाना प्रस्तावित है. इसके द्वारा लोगों को विषमुक्त और सुरक्षित खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य है. इन्हीं उद्देश्य के साथ झारखंड राज्य में जैविक खेती का कार्य किया जा रहा है. मालूम हो कि 27 नवंबर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 में झारखंड पार्टनर स्टेट के तौर पर शामिल है. मेले में झारखंड के स्थानीय बुनकरों, ट्राइबल शिल्पकारों द्वारा प्रदर्शित पारम्परिक आदिवासी जैकेट, शर्ट्स, टॉवल, गमछा, टोपी आदि दर्शकों के द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है.

इनपुट- कुमार चंदन

ये भी पढ़िए- Bihar News Live Updates: आज तेजस्वी आएंगे दिल्ली, झारखंड में होने वाले हैं निकाय चुनाव, जानिए दोनों राज्यों की बड़ी खबरें

Trending news