Bihar Budget 2024: अब तक ये रह चुके हैं बिहार के वित्त मंत्री, कई तो मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गए
Advertisement

Bihar Budget 2024: अब तक ये रह चुके हैं बिहार के वित्त मंत्री, कई तो मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गए

Bihar Budget 2024: अनुग्रह नारायण सिंह, जो बाद में मुख्यमंत्री बने. श्रीकृष्ण सिंह मुख्यमंत्री रहे. दीप नारायण सिन्हा  भी मुख्यमंत्री रहे थे. कर्पूरी ठाकुर वित्त मंत्री के बाद मुख्यमंत्री बने थे. वहीं, जगन्नाथ मिश्र मुख्यमंत्री रहते वित्त मंत्री रहे. लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते वित्त मंत्री रहे.

बिहार की खबरें

Bihar Budget 2024: 13 फरवरी को बिहार का बजट पेश किया जाएगा. इस बार बजट को वित्त मंत्री सम्राट चौधरी पेश करेंगे. बिहार के पहले बजट को अनुग्रह नारायण सिंह ने पेश किया था. वह बिहार के पहले वित्त मंत्री थे. बिहार के दूसरे वित्त मंत्री श्रीकृष्ण सिंह थे. अब तक बिहार में 25 वित्त मंत्री रह चुके हैं. जिनमें कुछ वित्त मंत्री सीएम रहते हुए बजट पेश किया. जैसे- अनुग्रह नारायण सिंह, जो बाद में मुख्यमंत्री बने. श्रीकृष्ण सिंह मुख्यमंत्री रहे. दीप नारायण सिन्हा  भी मुख्यमंत्री रहे थे. कर्पूरी ठाकुर वित्त मंत्री के बाद मुख्यमंत्री बने थे. वहीं, जगन्नाथ मिश्र मुख्यमंत्री रहते वित्त मंत्री रहे. लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते वित्त मंत्री रहे. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं. 

1. अनुग्रह नारायण सिंह 2 अप्रैल 1946 से 5 जुलाई 1957 बाद में मुख्यमंत्री बने 
2. श्रीकृष्ण सिंह       5 जुलाई 1957 से 31 जनवरी 1961 मुख्यमंत्री रहे 
3. दीप नारायण सिन्हा  1 फरवरी 1961 से 18 फरवरी 1961 मुख्यमंत्री रहे 
4. बीरचंद पटेल       1963 से 1967
5. कर्पूरी ठाकुर       5 मार्च 1967 से 28 जनवरी 1968 बाद में मुख्यमंत्री बने 
6. सतीश प्रसाद सिंह   28 जनवरी 1968 से 1 फरवरी 1968 बाद में मुख्यमंत्री बने 
7. कृष्णकांत सिंह      22 मार्च 1968 से 29 जून 1968
8. दरोगा प्रसाद राय    मार्च 1972 से अप्रैल 1975 बाद में मुख्यमंत्री बने 
9. जावर हुसैन अप्रैल 1975 से नवंबर 1975
10. कैलाशपति मिश्र  अप्रैल 1977 से अप्रैल 1979 
11. जगन्नाथ मिश्र जून 1980 से अप्रैल 1983 बाद में मुख्यमंत्री बने 
12. बिंदेश्वरी दुबे मार्च 1985 से फरवरी 1988 
13. जगन्नाथ मिश्र दिसंबर 1989 से मार्च 1990 मुख्यमंत्री रहते वित्त मंत्री 
14. लालू प्रसाद यादव मार्च 1990 से मार्च 1997 मुख्यमंत्री रहते वित्त मंत्री 
15. राबड़ी देवी जुलाई 1997 से मार्च 2000   मुख्यमंत्री रहते वित्तमंत्री 
16. नीतीश कुमार 3 मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 मुख्यमंत्री रहते वित्त मंत्री 
17. राबड़ी देवी मार्च 2000 से फरवरी 2005 मुख्यमंत्री रहते वित्त मंत्री 
18. सुशील कुमार मोदी 24 नवंबर 2005 से 16 जून 2013 
19. नीतीश कुमार 17 जून 2013 से 20 मई 2014 मुख्यमंत्री रहते वित्त मंत्री 
20. बिजेंद्र प्रसाद यादव 20 मई 2014 से 20 नवंबर 2015 
21. अब्दुल बारी सिद्दिकी 20 नवंबर 2015 से 27 जुलाई 2017 
22. सुशील कुमार मोदी 27 जुलाई 2017 से 16 नवंबर 2020 डिप्टी सीएम 
23. तारकिशोर प्रसाद 16 नवंबर 2020 से 9 अगस्त 2022 डिप्टी सीएम 
24. विजय कुमार चौधरी 16 अगस्त 2022 से 28 जनवरी 2024 
25. सम्राट चौधरी 28 जनवरी 2024 से अब तक डिप्टी सीएम

यह भी पढ़ें: आनंद मोहन ने लालू-तेजस्वी से लिया बेइज्जती का बदला, जानें कैसे बिगाड़ा पूरा गेम

Trending news