IAS Interview Question: किस लिपि को सभी लिपियों का जन्म दाता कहा जाता है?
Advertisement
trendingNow11233254

IAS Interview Question: किस लिपि को सभी लिपियों का जन्म दाता कहा जाता है?

IAS Interview Question: प्रतियोगी परीक्षा में कैंडिडेट्स से कई बार कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं, जिनका जवाब काफी सरल होता है लेकिन,आपको काफी सोच समझ कर उनका उत्तर देना होता है. 

IAS Interview Question: किस लिपि को सभी लिपियों का जन्म दाता कहा जाता है?

IAS Interview Questions: ​प्रतियोगी परीक्षा को पास कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना लाखों कैंडिडेट्स देखते हैं. इनमें से कई कैंडिडेट्स यूपीएससी द्वारा आयोजित प्री और मेंस की परीक्षा पास भी कर लेते हैं, लेकिन कई बार इंटरव्यू के समय पूछे गए सवाल कैंडिडेट्स की राह में रोड़ा बन जाते हैं. यूपीएससी और दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कैंडिडेट्स का आईक्यू लेवल और जनरल नॉलेज चेक करने के लिए उनसे विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं. कई बार कैंडिडेट्स इन सवालों के जवाब नहीं दे पाते और इंटरव्यू लेवल तक पहुंचने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं ले पाते. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल लेकर आए हैं जो यूपीएससी व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं. 

सवाल 1 - किस महापुरुष की जयंती 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में मनाई जाती है?
(क) महात्मा गाँधी
(ख) सरदार भगत सिंह
(ग) चन्द्रशेखर आजाद
(घ) स्वामी विवेकानन्द

सवाल 2 - सुभाष चन्द्र बोस ने सिंगापुर में दिल्ली चलो का नारा कब दिया था?
(क) 1942 में
(ख) 1943 में
(ग) 1944 में
(घ) 1945 में

सवाल 3 - किसने कहा' मध्य रात्रि के टकोर पर, जब संसार सोता है भारत अपने जीवन व स्वतंत्रता के लिए जाग उठेगा?
(क) जवाहरलाल नेहरू
(ख) महात्मा गाँधी
(ग) भगत सिंह
(घ) राजेन्द्र प्रसाद

सवाल 4 - किस लिपि को सभी लिपियों का जन्म दाता कहा जाता है?
(क) खरोष्ठी
(ख) ब्राह्मी
(ग) मोडी
(घ) देवनागरी

सवाल 5 - भारत की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?
(क) तेलुगू
(ख) बांग्ला
(ग) मराठी
(घ) तमिल

IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं प्रसिद्ध विरुपाक्ष मंदिर कहां स्थित है?

सवाल 6 - भारतीय भाषाओं में हिन्दी के बाद विश्व की कौन-सी भाषा अधिकतम बोली जाती है?
(क) मलयालम
(ख) तमिल
(ग) तेलुगू
(घ) बांग्ला

सवाल 7 - दूरदर्शन की प्रथम समाचार वाचिका कौन थी?
(क) शोभना जगदीश
(ख) अविनाश कौर सरीन
(ग) प्रतिमा पुरी
(घ) सलमा सुल्तान

सवाल 8 - मुगल काल में किस भाषा को रेख्तां कहा गया है?
(क) उर्दू
(ख) अरबी
(ग) तुर्की
(घ) फारसी

सवाल 9 - विश्वभारती विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?
(क) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(ख) राजा राममोहन राय
(ग) बंकिम चन्द्र चटर्जी
(घ) इनमें से कोई नहीं

सवाल 10 - त्रिपुरा की राजभाषा क्या है?
(क) हिन्दी
(ख) बांग्ला
(ग) मलयालम
(घ) नागा

यहां जानिए इन सभी प्रश्नों के जवाब
1. (घ) स्वामी विवेकानन्द
2. (ख) 1943 में
3. (क) जवाहरलाल नेहरू
4. (ख) ब्राह्मी
5. (क) तेलुगू
6. (घ) बांग्ला
7. (ग) प्रतिमा पुरी
8. (क) उर्दू
9. (क) रवीन्द्रनाथ टैगोर
10. (ख) बांग्ला

अगली सीरीज में हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण और इंटरेस्टिंग सवालों के साथ फिर से हाजिर होंगे, जो आपके दिमाग की अच्छे से कसरत भी कराएंगे और आपको जानकारी भी देंगे.

Trending news