IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं भारत की Financial Capital किस शहर को कहा जाता है?
Advertisement
trendingNow11270129

IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं भारत की Financial Capital किस शहर को कहा जाता है?

IAS Interview Question: प्रतियोगी परीक्षा में कैंडिडेट्स से कई बार कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं, जिनका जवाब काफी सरल होता है लेकिन,आपको काफी सोच समझ कर उनका उत्तर देना होता है. 

IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं भारत की Financial Capital किस शहर को कहा जाता है?

IAS Interview Questions: ​प्रतियोगी परीक्षा को पास कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना लाखों कैंडिडेट्स देखते हैं. इनमें से कई कैंडिडेट्स यूपीएससी द्वारा आयोजित प्री और मेंस की परीक्षा पास भी कर लेते हैं, लेकिन कई बार इंटरव्यू के समय पूछे गए सवाल कैंडिडेट्स की राह में रोड़ा बन जाते हैं. यूपीएससी और दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कैंडिडेट्स का आईक्यू लेवल और जनरल नॉलेज चेक करने के लिए उनसे विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं. कई बार कैंडिडेट्स इन सवालों के जवाब नहीं दे पाते और इंटरव्यू लेवल तक पहुंचने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं ले पाते. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल लेकर आए हैं जो यूपीएससी व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं. 

सवाल 1 - भारत में सबसे अधिक सोना कहां पाया जाता है?
(क) कोलार
(ख) पन्ना
(ग) मोतीपुरा
(घ) इनमें से कोई नहीं

सवाल 2 - भारत का सबसे गहरा और स्थलबद्ध सुरक्षित बंदरगाह कौन सा है?
(क) विशाखापटनम
(ख) पारादीप
(ग) मुंबई
(घ) कांडला

सवाल 3 - किलीमंजारो पर्वत किस देश में स्थित है?
(क) केन्या
(ख) घाना
(ग) नामीबिया
(घ) तंजानिया

सवाल 4 - विश्व में प्राकृतिक गैस का सबसे अधिक भंडार किस देश में पाया जाता है?
(क) रूस
(ख) चीन
(ग) ऑस्ट्रेलिया
(घ) अमेरिका

सवाल 5 - रासायनिक रूप से 'मिल्क ऑफ मैग्नीशिया' किसे कहा जाता है?
(क) मैग्निशियम हाइड्रक्साइड
(ख) सोडियम हाइड्रोक्साइड
(ग) मैग्नीशियम डाइऑक्साइड
(घ) कैल्शियम कार्बोनेट

IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं भारत में सबसे अधिक हीरा किस स्थान से निकाला जाता है?

सवाल 6 - विजय स्तंभ कहां स्थित है?
(क) चित्तौड़गढ़
(ख) सीकरी
(ग) झाँसी
(घ) देहली

सवाल 7 - लिंगराज मंदिर की नींव किसने डाली थी?
(क) लालातेन्दु केसरी ने
(ख) नरसिंहदेव ने
(ग) प्रताप रुद्रदेव ने
(घ) ययाति केसरी ने

सवाल 8 - अर्थशास्त्र किसकी रचना थी?
(क) चन्द्रगुप्त
(ख) मौर्य
(ग) चाणक्य
(घ) सिकंदर

सवाल 9 - बांग्लादेश की Currency का क्या नाम है?
(क) रुपया
(ख) डॉलर
(ग) टका
(घ) दीनार

सवाल 10 - भारत की Financial Capital किस शहर को कहा जाता है?
(क) मुंबई
(ख) दिल्ली
(ग) पटना
(घ) बैंगलोर

यहां जानिए इन सभी सवालों के जवाब
1. (क) कोलार
2. (क) विशाखापटनम
3. (घ) तंजानिया
4. (क) रूस
5. (क) मैग्निशियम हाइड्रक्साइड
6. (क) चित्तौड़गढ़
7. (ख) नरसिंहदेव ने
8. (ग) चाणक्य
9. (ग) टका
10. (क) मुंबई

अगली सीरीज में हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण और इंटरेस्टिंग सवालों के साथ फिर से हाजिर होंगे, जो आपके दिमाग की अच्छे से कसरत भी कराएंगे और आपको जानकारी भी देंगे.

Trending news