IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं ग्रीन चैनल किसे कहते हैं?
Advertisement
trendingNow11231030

IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं ग्रीन चैनल किसे कहते हैं?

IAS Interview Question: प्रतियोगी परीक्षा में कैंडिडेट्स से कई बार कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं, जिनका जवाब काफी सरल होता है लेकिन,आपको काफी सोच समझ कर उनका उत्तर देना होता है. 

IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं ग्रीन चैनल किसे कहते हैं?

IAS Interview Questions: ​प्रतियोगी परीक्षा को पास कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना लाखों कैंडिडेट्स देखते हैं. इनमें से कई कैंडिडेट्स यूपीएससी द्वारा आयोजित प्री और मेंस की परीक्षा पास भी कर लेते हैं, लेकिन कई बार इंटरव्यू के समय पूछे गए सवाल कैंडिडेट्स की राह में रोड़ा बन जाते हैं. यूपीएससी और दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कैंडिडेट्स का आईक्यू लेवल और जनरल नॉलेज चेक करने के लिए उनसे विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं. कई बार कैंडिडेट्स इन सवालों के जवाब नहीं दे पाते और इंटरव्यू लेवल तक पहुंचने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं ले पाते. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल लेकर आए हैं जो यूपीएससी व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं. 

सवाल 1 - महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था?
(क) 1859
(ख) 1869
(ग) 1879
(घ) 1889

सवाल 2 - पंजाब केसरी के नाम से विख्यात थे?
(क) रजनीत सिंह
(ख) गुरु गोविन्द सिंह
(ग) गुरु नानक
(घ) लाला राजपत राय

सवाल 3 - राणा प्रताप सागर निम्नलिखित में से किस से संबंधित है?
(क) सौर ऊर्जा से
(ख) सिंचाई से
(ग) नाभिकीय ऊर्जा से
(घ) जल विद्युत से

सवाल 4 - भारत के राजचिन्ह में प्रयुक्त होनेवाले शब्द 'सत्यमेव जयते' किस उपनिषद् से लिए गए हैं?
(क) ईश उपनिषद्
(ख) मुण्डक उपनिषद्
(ग) कठ उपनिषद्
(घ) इनमें से कोई नहीं

सवाल 5 - गायत्री मंत्र किस वेद से लिया गया है?
(क) ऋग्वेद
(ख) सामवेद
(ग) यजुर्वेद
(घ) अथर्ववेद

IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं महात्मा गांधी को 'अधनंगा फकीर' किसने कहा था?

सवाल 6 - राष्ट्रीय विज्ञान दिवस किस दिन मनाया जाता है?
(क) 21 जनवरी
(ख) 21 मार्च
(ग) 28 फरवरी
(घ) 23 मार्च

सवाल 7 - 'हिन्दी दिवस' किस दिन मनाया जाता है?
(क) 26 अगस्त
(ख) 15 फरवरी
(ग) 14 सितम्बर
(घ) 18 दिसम्बर

सवाल 8 - बीटिंग द रीट्रिट का सम्बन्ध किससे है?
(क) मजदूर दिवस
(ख) गणतंत्र दिवस
(ग) महिला दिवस
(घ) शहीद दिवस

सवाल 9 - ग्रीन चैनल क्या है?
(क) डाक सेवा
(ख) आकाशवाणी चैनल
(ग) दूरदर्शन चैनल
(घ) टेलीफोन सेवा

सवाल 10 - निम्नलिखित में से किसका जन्म दिवस 'डॉक्टर्र दिवस' के रूप में मनाया जाता है?
(क) डॉ. विधानचंद राय
(ख) डॉ. जाकिर हुसैन
(ग) डॉ. एस. राधाकृष्णन
(घ) इनमें से कोई नहीं

यहां जानिए इन सभी प्रश्नों के जवाब
1. (ख) 1869
2. (घ) लाला राजपत राय
3. (घ) जल विद्युत से
4. (ख) मुण्डक उपनिषद्
5. (क) ऋग्वेद
6. (ग) 28 फरवरी
7. (ग) 14 सितम्बर
8. (ख) गणतंत्र दिवस
9. (क) डाक सेवा
10. (क) डॉ. विधानचंद राय

अगली सीरीज में हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण और इंटरेस्टिंग सवालों के साथ फिर से हाजिर होंगे, जो आपके दिमाग की अच्छे से कसरत भी कराएंगे और आपको जानकारी भी देंगे.

Trending news