Daily Current Affairs 2 August 2022: देखें 2 अगस्त 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स
Advertisement
trendingNow11284423

Daily Current Affairs 2 August 2022: देखें 2 अगस्त 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स

Daily Current Affairs 2 August 2022: हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों व अभ्यर्थियों के लिए करेंट अफेयर्स से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब प्रस्तुत कर रहे है. आप इन सवालों के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं. 

Daily Current Affairs 2 August 2022: देखें 2 अगस्त 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स

Daily Current Affairs 2 August 2022: हर साल लाखों छात्र कई तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. इन प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं और यही प्रश्न कई बार आपके सलेक्शन और रिजेक्शन का कारण भी बनते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं में कई बार अभ्यर्थी करेंट अफेयर्स से जुड़े आसान सवालों के जवाब भी नहीं दे पाते और सरकारी नौकरी लेने से चूक जाते हैं. इसी को देखते हुए हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों व अभ्यर्थियों के लिए करेंट अफेयर्स से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब प्रस्तुत कर रहे है. आप इन सवालों के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं. 

सवाल 1 - Google Maps ने किस देश में 'स्ट्रीट व्यू' सेवा लांच की है?
जवाब - भारत 

सवाल 2 - अंडर - 2 कोएलिशन का सदस्य बनने के लिए किस राज्य सरकार ने समझौता किया है?
जवाब - पंजाब 

सवाल 3 - भारत और किस देश के बीच में संयुक्त सैन्य अभ्यास 'AL NAJAH' का चौथा संस्करण शुरू हुआ है?
जवाब - ओमान 

सवाल 4 - किस राज्य सरकार ने 'सात नए जिले' बनाने का फैसला किया है?
जवाब - पश्चिम बंगाल 

सवाल 5 - हाल ही में कहां 'चाबहार दिवस सम्मेलन' शुरू हुआ है?
जवाब - मुंबई

Daily Current Affairs 1 August 2022: देखें 1 अगस्त 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स 

सवाल 6 - दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर कौन बने हैं?
जवाब - संजय अरोड़ा 

सवाल 7 - भारत और किस देश के बीच सैन्य अभ्यास 'VINBAX 2022' शुरू हुआ है?
जवाब - वियतनाम 

सवाल 8 - CWG 2022 में भाग लेने वाली भारत की सबसे कम उम्र की एथलीट कौन बनी हैं?
जवाब - अनाहत सिंह 

सवाल 9 - हाल ही में '2022 हंगेरियन F1 ग्रैंड प्रिक्स' किसने जीता है?
जवाब - मैक्स वर्सटप्पेन 

सवाल 10 - महिला यूरो चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब किसने जीता है?
जवाब - इंग्लैंड

Trending news