Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: पति की देखभाल के लिए अक्षरा ने उठाया बड़ा कदम, अब कैसा होगा अभिमन्यु का रिएक्शन?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां आरोही अक्षरा और अभिमन्यु के रिश्ते में दरार लाने के प्लान बनाया है. वहीं अक्षरा के झूठ बोलने से अभिमन्यु काफी नाराज हो जाता है.   

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jul 25, 2022, 04:32 PM IST
  • अक्षरा ने की अभिमन्यु के हाथ की केयर
  • पति की सेहत के लिए अक्षरा ने लिया ये फैसला
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: पति की देखभाल के लिए अक्षरा ने उठाया बड़ा कदम, अब कैसा होगा अभिमन्यु का रिएक्शन?

नई दिल्ली: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 25 july: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों काफी ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. इन ट्विस्ट की वजह से सीरियल को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है. पिछले एपिसोड में देखने को मिला था की आरोही ने अभिमन्यु की जान बचाई है. वहीं आज के एपिसोड में आपको अभिमन्यु और अक्षरा के बीच रोमांस देखने को मिलेगा. 

अभिमन्यु की केयर करेंगी आरोही 

आज के एपिसोड में अक्षरा अभिमन्यु की केयर करते हुए नजर आएंगी. इस दौरान दोनों के बीच क्यूट रोमांस देखने को मिलेगा. वहीं अभिमन्यु के पिता मंजरी को कॉल करते हैं और अभिमन्यु की तबीयत के बारे में पूछते हैं.

वहीं मंजरी कहती है कि पति- पत्नी का रिश्ता खत्म हो सकता है लेकिन माता-पिता का रिश्ता बना रहता है. वहीं मंजरी कहती है कि मुझे भगवान पर भरोसा है अभिमन्यु जल्द ही ठीक हो जाएगा. 

हर्ष ने की हॉस्पिटल में वापसी 

अभिमन्यु के पिता एक बार फिर हॉस्पिटल वापस आते हैं. हर्ष अपनी पोजीशन पर वापस आकर काफी खुश होते हैं वहीं हर्ष अभिमन्यु को शुक्रियां करते हैं क्योंकि अभिमन्यु ने ही हर्षा को ये पोजीशन वापस दी है

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AbhiRa || HarshAli (@justabhira)

वहीं अभिमन्यु का अभी पूरा फोकस अपने हाथ को ठीक करने का है. 

 

अभिमन्यु को खुश देख आरोही को होती है परेशानी 

इस एपिसोड में आरोही बिरला हाउस आती है वह अभिमन्यु के अपने करियर के बारे में कुछ सलाह लेने आती हैं. उस दौरान डॉक्टर शशि अभिमन्यु का इलाज कर रहे होते हैं. अक्षरा कॉफी लेने गई होती है तभी वह गिर जाती है लेकिन अभिमन्यु से पहले डॉक्टर शशि अक्षरा को गिरने से बचा लेते हैं. अभिमन्यु डॉ शशि को थैंक्स बोलते हैं. अभिमन्यु को नॉर्मल और खुश देख आरोही को काफी परेशानी होती है. 

अभिमन्यु और आरोही के बीच होगा मनमुटाव 

आने वाले एपिसोड में अभिमन्यु और अक्षरा के बीच मनमुटाव होगा. दरअसल आरोही ने अभिमन्यु के झूठ बोला होता है कि उसे कोई ऑडिशन नहीं देना है. जबकि आरोही फोन पर बात करती है कि जब तक अभिमन्यु का हाथ ठीक नहीं होता है वह अपने करियर पर ध्यान नहीं देगी. अभिमन्यु यह बात सुन लेता है जिसके बाद अभिमन्यु काफी गुस्सा हो जाता है. 

इसे भी पढ़ेंः  आमिर खान नहीं '3 इडियट्स' का ये एक्टर था 'गजनी' के लिए पहली पसंद, जानिए क्यों कर दिया था रिजेक्ट

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.
 

ट्रेंडिंग न्यूज़