Filmfare Awards 2023 का हुआ ऐलान, नॉमिनेशन लिस्ट आई सामने, यहां देखें

Filmfare Awards 2023: 68वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 का अनाउंसमेंट कर दिया गया है. वहीं अवार्ड्स में नॉमिनेट की जाने वाली फिल्मों की भी पूरी लिस्ट सामने आ गई है. 27 अप्रैल 2023 को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बीकेसी, मुंबई में अवार्ड्स का शानदार आगाज होने जा रहा है.  

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Apr 25, 2023, 01:15 PM IST
  • 68वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 का ऐलान
  • नॉमिनेश लिस्ट आई सामने
Filmfare Awards 2023 का हुआ ऐलान, नॉमिनेशन लिस्ट आई सामने, यहां देखें

नई दिल्ली:Filmfare Awards 2023: बॉलीवुड की शानदार शाम का जल्द ही आगाज होने जा रहा ह. महाराष्ट्र पर्यटन के साथ 68वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 में हिंदी सिनेमा को 2022 में कुछ बेहतरीन क्रिएटिव उपलब्धियों के लिए मनाया जाने वाला. शो की मेजबानी सलमान खान के साथ आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल संभालते नजर आने वाले हैं. 27 अप्रैल, 2023 को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बीकेसी, मुंबई में फिल्मफेयर अवार्ड्स का आयोजन होगा, जहां बॉलीवुड सितारों का मेला लगने वाला है.

सितारों को शाम का इंतजार

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

बॉलीवुड एक्टर्स को भी इस अवार्ड्स नाइट का बेसब्री से इंतजार है. 68वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. वहीं नॉमिनेशन की भी लिस्ट रिलीज कर दी गई है. बेस्ट फिल्म, डायरेक्टर, एक्टर, एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर तमाम कैटैगरी की नॉमिनेशन की लिस्ट सामने आ गई है. 

बेस्ट फिल्म नॉमिनेशन

'बधाई दो', 'भूल भुलैया 2', 'ब्रह्मास्त्र भाग एक: शिव', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'द कश्मीर फाइल्स', 'उंचाई'

बेस्ट डायरेक्टर नॉमिनेशन

अनीस बज्मी (भूल भुलैया 2), अयान मुखर्जी (ब्रह्मास्त्र भाग एक: शिव), हर्षवर्धन कुलकर्णी (बधाई दो), संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी), सूरज आर. बड़जात्या (उंचई), विवेक रंजन अग्निहोत्री (कश्मीर फाइल्स). 

बेस्ट फिल्म नॉमिनेशन

'बधाई दो' (हर्षवर्धन कुलकर्णी), 'भेड़िया' (अमर कौशिक), 'झुंड' (नागराज पोपटराव मंजुले), 'रॉकेट्री: नाम्बी प्रभाव' (आर माधवन), 'वध' (जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल),

 बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल मेल नॉमिनेशन

अजय देवगन (दृश्यम 2), अमिताभ बच्चन (उंचई), अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स), ऋतिक रोशन (विक्रम वेधा), कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 2), राजकुमार राव (बधाई दो)

बेस्ट एक्टर नॉमिनेशन

अमिताभ बच्चन (झुंड), आर माधवन (रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट), राजकुमार राव (बधाई दो), संजय मिश्रा (वध), शाहिद कपूर (जर्सी), वरुण धवन (भेड़िया), प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला), आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), भूमि पेडनेकर (बधाई दो), जान्हवी कपूर (मिली), करीना कपूर खान (लाल सिंह चड्ढा), तब्बू (भूल भुलैया 2). 

बेस्ट एक्ट्रेस नॉमिनेशन

भूमि पेडनेकर (बधाई दो), काजोल (सलाम वेंकी), नीना गुप्ता (वध), तापसी पन्नू (शाबाश मिठू), तब्बू (भूल भुलैया 2)

सपोर्टिंग रोल बेस्ट एक्टर मेल नॉमिनेशन

अनिल कपूर (जुगजग जीयो), अनुपम खेर (उंचई), दर्शन कुमार (कश्मीर फाइल्स), गुलशन देवैया (बधाई दो), जयदीप अहलावत (एक्शन हीरो), मनीष पॉल (जुगजग जियो), मिथुन चक्रवर्ती (कश्मीर फाइल्स)

सपोर्टिंग रोल बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल नॉमिनेशन
 
मौनी रॉय (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा), नीतू कपूर (जुगजग जीयो), शीबा चड्ढा (बधाई दो), शीबा चड्ढा (डॉक्टर जी), शेफाली शाह (डॉक्टर जी), सिमरन (रॉकेटरी: नम्बी प्रभाव), 

बेस्ट म्यूजिक एल्बम नॉमिनेशन

अमित त्रिवेदी (उंचई), प्रीतम (ब्रह्मास्त्र भाग एक: शिव), प्रीतम (लाल सिंह चड्ढा), सचिन जिगर (भेड़िया), संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट म्यूजिक नॉमिनेशन

ए एम तुराज (जब सैयां- गंगूबाई काठियावाड़ी), अमिताभ भट्टाचार्य (अपना बना ले पिया- भेड़िया), अमिताभ भट्टाचार्य (केसरिया-ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा), अमिताभ भट्टाचार्य (तेरे हवाला- लाल सिंह चड्ढा), शैली (मैय्या मैनु-जर्सी)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल नॉमिनेशन

अभय जोधपुरकर (मांगे मंजूरियां- बधाई दो), अरिजीत सिंह (अपना बना ले-भेड़िया), अरिजीत सिंह (देवा देवा- ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा), अरिजीत सिंह (केसरिया-ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा), सोनू निगम (मैं की वजह- लाल सिंह चड्ढा), 

बेस्ट प्लेबैक सिंगर फिलमेल नॉमिनेशन

जाह्नवी श्रीमंकर (धोलिदा-गंगूबाई काठियावाड़ी), जोनिता गांधी (देव देव- ब्रह्मास्त्र भाग एक: शिवा), कविता सेठ (रंगसारी- जुगजग जीयो), शिल्पा राव (तेरे हवाले- लाल सिंह चड्ढा), श्रेया घोषाल (जब सैयां- गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर नॉमिनेशन

अनिरुद्ध अय्यर (एक एक्शन हीरो), अनुभूति कश्यप (डॉक्टर जी), जय बसंतू सिंह (जनहित में जारी), जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल (वध), आर माधवन (रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट)

बेस्ट डेब्यू मेल नॉमिनेशन

अभय मिश्र (डॉक्टर जी), अंकुश गेदम (झुंड), पालिन कबाक (भेदिया), शांतनु महेश्वरी (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट डेब्यू फीमेल नॉमिनेशन

एंड्रिया केविचुसा (अनेक), खुशाली कुमार (धोखा: राउंड डी कॉर्नर), मानुषी छिल्लर (सम्राट पृथ्वीराज), प्राजक्ता कोली (जुगजग जीयो)

ये भी पढ़ें- Priyanka Chahar Choudhary की बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस पर लगा चोरी करने का आरोप!

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. 

ट्रेंडिंग न्यूज़