Watch: कोर्ट में उतरी राष्ट्रपति मुर्मू, साइना नेहवाल संग खेला बैडमिंटन; जमकर वायरल हो रहा Video
Advertisement
trendingNow12330707

Watch: कोर्ट में उतरी राष्ट्रपति मुर्मू, साइना नेहवाल संग खेला बैडमिंटन; जमकर वायरल हो रहा Video

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बैडमिंटन के कोर्ट में उतरीं और उन्होंने इस खेल में अपना हाथ आजमाया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ राष्ट्रपति भवन में बैडमिंटन खेलती नजर आईं. 

Watch: कोर्ट में उतरी राष्ट्रपति मुर्मू, साइना नेहवाल संग खेला बैडमिंटन; जमकर वायरल हो रहा Video

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बैडमिंटन के कोर्ट में उतरीं और उन्होंने इस खेल में अपना हाथ आजमाया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ राष्ट्रपति भवन में बैडमिंटन खेलती नजर आईं. सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और साइना नेहवाल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि बुधवार शाम को राष्ट्रपति भवन स्थिति बैडमिंटन कोर्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और साइना नेहवाल ने एक फ्रेंडली मैच खेला था.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेला बैडमिंटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मैच खेलना साइना नेहवाल के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा. कई ऐसे मौके आए जब  साइना नेहवाल मैच के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ स्ट्रगल करती हुई दिखाई दीं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोशल मीडिया हैंडल (X) से कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं. राष्ट्रपति ने इससे पहले डुरंड कप फुटबॉल की ट्रॉफियों का अनावरण भी किया था. यह इस टूर्नामेंट का 133वां संस्करण है. यह प्रतियोगिता 27 जुलाई से कोलकाता में शुरू हो रही है.

राष्ट्रपति ने दिया ये संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोशल मीडिया हैंडल (X) से कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं. इसके कैप्शन में लिखा गया, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला, जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला. राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन की दुनिया में एक पावर हाउस के रूप में उभरने के अनुरूप है, जिसमें महिला खिलाड़ी वैश्विक मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं.' राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संदेश में आगे लिखा गया, 'पद्म पुरस्कार विजेताओं को उनकी कहानी-मेरी कहानी व्याख्यान सीरीज के हिस्से के रूप में पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित, प्रतिष्ठित भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल कल राष्ट्रपति भवन सास्कृतिक केंद्र में एक व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बात करेंगी.' 

Trending news