Team India: खत्म हुआ टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों का करियर! अचानक दुनिया के लिए बन गए विलेन
Advertisement

Team India: खत्म हुआ टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों का करियर! अचानक दुनिया के लिए बन गए विलेन

IPL 2023 Cricketers: टीम इंडिया के 3 खिलाड़ियों का IPL करियर अब लगभग खत्म माना जा रहा है. IPL में अपने खराब प्रदर्शन की वजह से ये 3 क्रिकेटर दुनिया के लिए अचानक विलेन बन गए हैं. IPL 2023 सीजन में इन 3 खिलाड़ियों ने मौकों को बर्बाद कर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का काम किया है.

Team India: खत्म हुआ टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों का करियर! अचानक दुनिया के लिए बन गए विलेन

IPL 2023 News: टीम इंडिया के 3 खिलाड़ियों का IPL करियर अब लगभग खत्म माना जा रहा है. IPL में अपने खराब प्रदर्शन की वजह से ये 3 क्रिकेटर दुनिया के लिए अचानक विलेन बन गए हैं. IPL 2023 सीजन में इन 3 खिलाड़ियों ने मौकों को बर्बाद कर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का काम किया है. IPL 2023 सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद अब इन 3 खिलाड़ियों को अगले सीजन में कोई भी टीम अपने साथ जोड़ना नहीं चाहेगी. IPL 2023 सीजन में 47 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें 3 भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन इतना खराब रहा है कि उन्हें अब निकट भविष्य में फिर इस टी20 क्रिकेट लीग से जुड़ने का मौका शायद ही मिलेगा. भारत के इन 3 खिलाड़ियों का IPL करियर इसी सीजन में ही खत्म होता नजर आ रहा है.  

1. मनीष पांडे

इंटरनेशनल क्रिकेट की तरह मनीष पांडे का IPL करियर भी खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है. IPL 2023 में मनीष पांडे अभी तक अपने 7 मैचों में 19 की बेहद खराब औसत से 133 रन ही बना पाए हैं. मनीष पांडे का प्रदर्शन IPL 2023 में काफी निराशाजनक है. मनीष पांडे के टीम में होने या नहीं होने से दिल्ली कैपिटल्स की टीम को कोई फर्क ही नहीं पड़ता. मनीष पांडे ने लगातार मिल रहे सुनहरे मौकों को बुरी तरह बर्बाद किया है. मनीष पांडे ने संभवत इस साल अपना आखिरी IPL सीजन खेल लिया है. मनीष पांडे को अगले साल IPL 2024 की नीलामी में कोई भी टीम अपने साथ जोड़ना नहीं चाहेगी. बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने मनीष पांडे पर इस साल काफी भरोसा दिखाया था और उन्हें अपनी टीम में शामिल भी किया था, लेकिन उन्होंने वह भरोसा तोड़ दिया है.

2. मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल अपने लचर प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया से बाहर कर दिए गए थे, लेकिन अब IPL 2023 में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद उनका क्रिकेट करियर जल्द ही खत्म हो सकता है. IPL 2023 में मयंक अग्रवाल अभी तक अपने 9 मैचों में 20.78 की बेहद खराब औसत से 187 रन ही बना पाए हैं. मयंक अग्रवाल आईपीएल 2023 सीजन में अभी तक 27, 8, 21, 9, 48, 2, 49, 5 और 18 रन के स्कोर ही बना पाए हैं. मयंक अग्रवाल को आईपीएल 2023 सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने साथ जोड़ा है, लेकिन वह बुरी तरह फिसड्डी साबित हुए हैं. कोई भी IPL टीम अब मयंक अग्रवाल को इस खराब प्रदर्शन के आधार पर अगले साल नहीं जोड़ना चाहेगी. आईपीएल 2023 सीजन में  मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खरीदा तब भी उनका फ्लॉप शो जारी है. इससे पहले मयंक अग्रवाल को उनके घटिया प्रदर्शन के कारण पंजाब किंग्स की टीम ने कप्तानी से हटाते हुए रिलीज कर दिया था. 

3. मनदीप सिंह

IPL 2023 में मनदीप सिंह सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज हैं. IPL 2023 में मनदीप सिंह अभी तक अपने 3 मैचों में 4.67 की बेहद खराब औसत से 14 रन ही बना पाए हैं. IPL 2023 में शायद ही किसी बल्लेबाज ने इतना खराब प्रदर्शन किया हो. मनदीप सिंह आईपीएल 2023 सीजन में अभी तक 2, 0 और 12 रन के स्कोर ही बना पाए हैं. मनदीप सिंह का बल्ला इस बार IPL 2023 में पूरी तरह से खामोश है. 31 साल के बल्लेबाज मनदीप सिंह को IPL में काफी मौके मिल चुके हैं, जिन्हें उन्होंने बुरी तरह बर्बाद कर दिया है. IPL 2023 में इस फ्लॉप शो के बाद मनदीप सिंह का आईपीएल करियर इसी सीजन में खत्म होता नजर आ रहा है. कोई भी IPL टीम अब मनदीप सिंह के इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए अगले साल उन्हें नहीं जोड़ना चाहेगी.

ये भी पढ़ें

1. IPL 2023: मुंबई इंडियंस को मिली असंभव सी दिखने वाली जीत, रोहित ने इस खिलाड़ी को बताया सबसे बड़ा मैच विनर
2. ICC WTC Final 2023: टीम इंडिया में 1 साल बाद अचानक होगी इस खूंखार खिलाड़ी की एंट्री! जिता देगा WTC Final
3. IPL 2023 SRH vs KKR Live: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए करो या मरो का मुकाबला, आज हारते ही हो जाएगा गेम ओवर
4.  IPL 2023: रोहित शर्मा के नाम जुड़ा IPL के इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, फैंस को भी नहीं होगा यकीन
5.  IPL 2023: गंभीर और कोहली से भी ज्यादा खतरनाक थी ये लड़ाई, जान जाने की आ जाती नौबत!
6. IPL 2023: विराट से झगडे़ के बाद फिर टूटा गंभीर का सब्र, अपने इस ट्वीट से मचा दिया बवाल
7. IPL 2023 के बीच में आया गेंदबाजों का सबसे बड़ा दुश्मन, KKR की टीम में हुआ शामिल  
8. Team India: सचिन की इस चूक के कारण टीम इंडिया के कप्तान नहीं बन पाए युवराज सिंह, यूं टूट गया सपना
9.  Shahid Afridi: विराट से बदतमीजी करने वाले खिलाड़ी के सपोर्ट में उतरे अफरीदी, कर दिया कांच की तरह चुभने वाला कमेंट
10.  IPL 2023: जीत की भूखी है KKR की टीम, हैदराबाद के खिलाफ उतारेगी अपनी ये Playing 11!

 

Trending news