Relationship Tips: लड़कों को क्यों पसंद आती हैं खुद से बड़ी उम्र की लड़कियां? जानें ये बड़ी वजह
Advertisement
trendingNow11736320

Relationship Tips: लड़कों को क्यों पसंद आती हैं खुद से बड़ी उम्र की लड़कियां? जानें ये बड़ी वजह

Reason Boys Likes Older Girls: अक्सर ऐसा देखा जाता है, कि लड़कों को अपनी उम्र से बड़ी लड़कियां ही ज्यादा पसंद आती हैं. इसके पीछे क्या वजह है, ये आज हम इस लेख में जानेंगे. हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में इसके कई उदाहरण देखने को मिलते हैं... 

 

Relationship Tips: लड़कों को क्यों पसंद आती हैं खुद से बड़ी उम्र की लड़कियां? जानें ये बड़ी वजह

Boys Attraction With Girls: जमाना चाहे पुराना हो या नया, अक्सर ऐसा देखा गया है कि लड़कों को अपनी उम्र से बड़ी लड़कियां ही पसंद आती हैं. हालांकि ये भी सच है कि प्यार तो किसी से भी हो सकता है और वो इंसान कितनी भी उम्र का हो सकता है. प्यार में पड़े व्यक्ति को इस बात की समझ नहीं होती कि क्या सही है और क्या गलत है. यही कारण है कि समाज और दुनिया हमेशा से प्यार करने वालों के खिलाफ रही है. क्योंकि कई बार इंसान इसमें उम्र का फर्क भी नहीं देखता है. आजकल लोग अपनी उम्र से अधिक लोगों को अपना लाइफ पार्टनर बना लेते हैं फिर चाहे वो लड़की हो, या लड़की. इसमें फेमस बॉलीवुड स्टार्स बी शामिल हैं. 

लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कम उम्र के लड़कों को अपने से बड़ी उम्र की महिलाएं ही क्यों पसंद आती हैं? आइये जानें वजह...

1. इनसिक्योर नहीं होती
जब भी कोई कम उम्र का लड़का किसी बड़ी उम्र की लड़की को पसंद करता है, तो उसके साथ रिलेशन में इनसिक्योरिटी नहीं होती है. ऐसा माना जाता है कि महिलाओं को प्यार और रोमांस का अधिक अनुभव होता है. ऐसी महिलाओं को जब लड़के अपनी लाइफ में चुनते हैं, तो जिंदगी में तक्लीफें कम होती हैं. उन्हें यह पता होता है, कि रिलेशनशिप में अपना स्वाभिमान खोए बिना पार्टनर को कैसे खुश रखना है.

2. एक्सीपियंस 
जब कोई लड़की कम उम्र में होती है, तो उसे चीजों की समझ नहीं होती है. उसे दुनियादारी की समझ न के बराबर होती है. लेकिन वहीं बड़ी उम्र की महिलाएं विकसित और समझार होती हैं. इसलिए लड़के उन्हें लाइफ पार्टनर बनाना चाहते हैं. ऐसे में लड़के इनके साथ ज्यादा सिक्योर महसूस करते हैं.

3. पैसों की दिक्कत नहीं है
दरअसल, पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अपने करियर को लेकर अधिक सजग होती हैं. साथ ही वो जल्दी सेटल भी हो जाती हैं. ऐसे में लड़के इनके तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं. क्योंकि लड़कों को यह लगता है कि लड़कियां उनके साथ पैसे के लिए रिलेशनशिप में नहीं हैं. 

4. ज्यादा सपोर्टिव नेचर 
आपको बता दें, बड़ी उम्र की महिलाएं सेल्फ सेंटर्ड नहीं होती हैं, जो कि कम उम्र में होना थोड़ा मुश्किल होता है. ऐसे में अगर लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों के साथ रिलेशन में होती हैं, तो उनके कुछ भी गलत करने पर उन्हें बेहतर तरीके से समझा पाती हैं. साथ ही अपने पार्टनर के प्रति अधिक सपोर्टिव होती हैं. 

Trending news