Hardoi BJP Nikay Chunav 2023 Condidate list :हरदोई में BJP ने 6 नगर पालिकाओं में उतारे प्रत्याशी, अध्यक्ष के लिए इन नामों पर जताया भरोसा
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1655301

Hardoi BJP Nikay Chunav 2023 Condidate list :हरदोई में BJP ने 6 नगर पालिकाओं में उतारे प्रत्याशी, अध्यक्ष के लिए इन नामों पर जताया भरोसा

Hardoi Nikay Chunav 2023 BJP Condidate List : नगर निकाय चुनाव के पहले फेज की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सभी राजनीतिक दल प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर रहे हैं. रविवार को बीजेपी ने 33 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए. आइए जानते हैं हरदोई में किसे पार्टी ने मौका दिया है.

Hardoi BJP Nikay Chunav 2023 Condidate list :हरदोई में BJP ने 6 नगर पालिकाओं में उतारे प्रत्याशी, अध्यक्ष  के लिए इन नामों पर जताया भरोसा

हरदोई:  नगर निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने रविवार को पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने हरदोई जनपद के 7 नगरपालिका में छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है. हरदोई नगर पालिका से सुख सागर मिश्रा मधुर को उम्मीदवार बनाया गया है. मौजूदा नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा 'मधुर' के नाम पर मुहर लग गई है. शाहाबाद नगर पालिका को अभी होल्ड पर रखा गया है. सण्डीला से महेंद्र कुमार सोनी पर बीजेपी ने भरोसा जताया है. पिहानी से प्रदीप अवस्थी पर भाजपा ने दांव लगाया है. साण्डी से बाबूराम राजपूत लोधी को बनाया उम्मीदवार बनाया गया है. मल्लावां से सुशीला देवी टिकट हासिल करने में कामयाब रही हैं. वहीं बिलग्राम से अनिल कुमार राठौर को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. हरदोई जिले में कुल 7 नगर पालिका हैं. इनमें से 4 अनारक्षित हैं. जबकि दो ओबीसी वर्ग के लिए और एक ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं. नगर पालिका परिषद हरदोई, नगर पालिका परिषद शाहाबाद, पिहानी और बिलग्राम को अनारक्षित की गई हैं. वहीं, नगर पालिका परिषद संडीला और सांडी को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं जबकि मल्लावां नगर पालिका परिषद को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए रिजर्व किया गया है. 

नगर पालिका परिषद    आरक्षण की स्थिति
हरदोई                        अनारक्षित 
शाहाबाद                     अनारक्षित
पिहानी                       अनारक्षित
बिलग्राम                     अनारक्षित
मल्लावां                      पिछड़ा वर्ग महिला
सांडी                         पिछड़ा वर्ग
संडीला                      पिछड़ा वर्ग 

यह भी पढ़ें : UP Nikay chunav 2023: हरदोई में नगरपालिका और नगर पंचायत के लिए आरक्षण सूची जारी, देखें कौन सी सीट आरक्षित, कौन सामान्य

हरदोई में निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. यहां जगह-जगह पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. बैरियर पर वाहनों की जांच के साथ ही जिन लोगों पर अशांति फैलाने की आशंका है उनके ऊपर एक्शन लिया जा रहा है. एसपी राजेश द्विवेदी के मुताबिक निकाय क्षेत्र के रहने वाले ऐसे लोगों को पुलिस ने चिन्हित किया है.

WATCH: अतीक की हत्या पर जेल मंत्री धर्मवीर बोले- ईश्वर ने अपना न्याय किया है, यूपी को माफिया से मुक्ति मिली

Trending news