UP Nagar Nikay Chunav 2022 : नगर निगम मेयर पदों पर महिलाओं का जलवा 2022 में क्या रह पाएगा कायम
Advertisement

UP Nagar Nikay Chunav 2022 : नगर निगम मेयर पदों पर महिलाओं का जलवा 2022 में क्या रह पाएगा कायम

UP Nagar Nikay Chunav 2022 : उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में नगर निगम मेयर पद का आरक्षण घोषित कर दिया गया है. महिलाओं के लिए तीन सीटें आरक्षित हैं.

 

Nagar Nigam Election 2022 in UP

UP Nagar Nikay Chunav 2022 : उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2022 का शंखनाद हो चुका है. नगर निगम मेयर यानी महापौर, नगरपालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण की भी घोषणा हो चुकी है. पिछली बार 17 नगर निगमों से सात में महिलाओं ने विजय पताका फहराई थी, यानी 43 फीसदी सीटों पर महिलाओं ने जीत हासिल की थी, हालांकि इस बार 17 नगर निगमों में कितनी महिलाओं को टिकट मिलेगा, ये देखने वाली बात होगी. 

नगर निगम मेयर और नगरपालिका अध्यक्ष पद के आरक्षण का ऐलान, जानें सभी नगर निकाय का हाल

नगर निकाय चुनाव 2022 के अनंतिम आरक्षण में  इस बार शाहजहांपुर को मिलाकर 17 नगर निगम हैं. 2 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के लिए 4 सीटें आरक्षित होंगी.महिलाओं के लिए 3 औऱ बाकी के लिए 8 सीटें अनारक्षित हैं. गाजियाबाद, कानपुर, गोरखपुर, बरेली  मथुरा, अलीगढ़ और अयोध्या सीटें इस बार महिला आऱक्षित हैं. जबकि गाजियाबाद, कानपुर फिरोजाबाद, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली और शाहजहांपुर सीट अनारक्षित हैं, लेकिन इन सीटों पर इस बार महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की दावेदारी ज्यादा सामने आ रही है.

कानपुर में प्रमिला पांडे, लखनऊ में संयुक्ता भाटिया और वाराणस सीट पर मृदुला जायसवाल जैसी महिलाओं की फिर से दावेदारी है, लेकिन इनमें से कितनों को दोबारा मौका मिलेगा औऱ कितनी जीत दर्ज कर पाएंगी, ये तो उम्मीदवारी औऱ फिर चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद पता चल पाएगा.

लेकिन 2017 के नगर निगम चुनाव परिणाम की बात करें तो आठ सीटों पर महिलाएं जीती थीं. सामान्य, पिछड़ा वर्ग और अन्य जातियों के लिए आरक्षित पदों पर भी महिलाओं को टिकट मिला था और उन्हें कामयाबी भी मिली थी. कानपुर से प्रमिला पांडेय, वाराणसी से मृदुला जायसवाल, लखनऊ से संयुक्त भाटिया, फिरोजाबाद से नूतन राठौर, गाजियाबाद से आशा शर्मा, इलाहाबाद (अब प्रयागराज) से अभिलाषा गुप्ता नंदी शामिल हैं, इन सभी ने बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी, जबकि बीएसपी से सुनीता वर्मा ने मेरठ में विजय पताका फहराई थी.गाजियाबाद में मेयर पोस्ट पर बीजेपी की आशा शर्मा ने 2017 में 2.82 लाख वोटों से जीती थीं. 

नगर निगम सीट (2017)
1. आगरा : नवीन जैन (बीजेपी)
2. कानपुर नगर : प्रमिला पांडेय (बीजेपी)
3. झांसी : रामतीर्थ सिंहल (बीजेपी)
4. वाराणसी : मृदुला जयसवाल (बीजेपी)
5. इलाहाबाद : अभिलाषा गुप्ता नंदी ((बीजेपी)
6. गोरखपुर : सीताराम जायसवाल (बीजेपी)
7. लखनऊ : संयुक्ता भाटिया (बीजेपी)
8. मथुरा: वृंदावन: डॉ मुकेश आर्य (बीजेपी)
9. फिरोजाबाद : नूतन राठौर (बीजेपी)
10 गाजियाबाद : आशा शर्मा (बीजेपी)
11. सहारनपुर : संजीव वालिया (बीजेपी)
12. मेरठ : सुनीता वर्मा (बीजेपी)
13. बरेली : उमेश गौतम (बीजेपी)
14. मुरादाबाद : विनोद अग्रवाल (बीजेपी)
15. अलीगढ़ :  फुरकान (बीजेपी)
16. अयोध्या : ऋषिकेश उपाध्याय (बीजेपी)

 

WATCH: यूपी निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी, सपा और प्रसपा गठबंधन पर ओमप्रकाश राजभर ने कही बड़ी बात

 

Trending news