Meerut News: मेरठ जाने वालों को चुकाना होगा ज्यादा टोल टैक्स, बिजी रूट पर जेब होगी ढीली
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2317328

Meerut News: मेरठ जाने वालों को चुकाना होगा ज्यादा टोल टैक्स, बिजी रूट पर जेब होगी ढीली

Meerut News: मेरठ जाने वालों को दो जगहों से छोटा मवाना और जलालाबाद के पास टोल का भुगतान करना होगा. कार, जीप जैसे चार पहिया गाड़ियों के चालकों के जेब पर 45 रुपये का भार बढ़ने वाला है यानी टोल एकतरफ से 45 रुपये देना होगा.

Toll Tax Meerut najibabad highway

Increase in Toll Tax in Meerut, मेरठ:  दो जुलाई यानी मंगलवार की सुबह आठ बजे से मेरठ-नजीबाबाद एनएच-119 पर सफर महंगा हो गया. गाड़ियों को दो जगहों से छोटा मवाना और जलालाबाद के पास टोल का भुगतान करना होगा. कार, जीप जैसे चार पहिया गाड़ियों के चालकों के जेब पर 45 रुपये का भार बढ़ने वाला है यानी टोल एकतरफ से 45 रुपये देना होगा. यदि 24 घंटे में लोटना हुआ तो टोल 65 रुपये देना होगा. स्थानीय लोगों को यही टोल 20 रुपये का लगने वाला है. मासिक पास की भी सुविधा भी इस टोल पर उपलब्ध होगा.

मेरठ-नजीबाबाद एनएच-119 
टोल के संबंध में एनएचएआई ने मेरठ-नजीबाबाद एनएच-119 पर सोमवार को सूचित कर दिया था. एनएचएआई की जारी सूचना के मुताबिक एनएच-119 पर मेरठ जिले में छोटा मवाना (भैंसा गांव के पास) में टोल प्लाजा बना है. बिजनौर जिले में जलालाबाद (भनेड़ा) में भी एक टोल प्लाजा स्थापित कर दिया गया है. इस तरह मेरठ से नजीबाबाद के बीच वाहन चालकों को दो जगह टोल टैक्स का भुगतान करना होगा. टोल का रेट एक ओर से 45 रुपये से लेकर 275 रुपये तय किया गया. मासिक पास लेना चाहते हैं तो इसके लिए शुल्क 1425 रुपये से 9195 रुपये तय किया गया है. दोनों जगहों पर दो जुलाई को सुबह के आठ बजे से टोल की वसूली की जाने लगी है. 

एनएच-119 पर टोल (छोटा मवाना) 
कार, जीप अन्य छोटे वाहन
एक तरफ- 45
24 घंटे में वापसी पर- 65
मासिक- 1425
स्थानीय वाहन (मेरठ जिले के)- 20

हल्के वाणिज्यिक वाहन- 
एक तरफ- 70
24 घंटे में वापसी पर- 105
मासिक- 2300
स्थानीय वाहन (मेरठ जिले के)- 35

बस, ट्रक आदि
एक तरफ- 145
24 घंटे में वापसी पर- 215
मासिक- 4815
स्थानीय वाहन (मेरठ जिले के)- 70

थ्री एक्सेल बड़े वाणिज्यिक वाहन- एक तरफ- 160
24 घंटे में वापसी पर- 235
मासिक- 5255
स्थानीय वाहन (मेरठ जिले के)- 80

4-6 एक्सेल बड़े वाणिज्यिक वाहन- एक तरफ- 225
24 घंटे में वापसी पर- 340
मासिक- 7555
स्थानीय वाहन (मेरठ जिले के)- 115
अधिक बड़े वाहन- एक तरफ- 275
24 घंटे में वापसी पर- 415
मासिक- 9195
स्थानीय वाहन (मेरठ जिले के)- 140                

एनएच-119 पर टोल जलालाबाद (भनेड़ा)
कार, जीप अन्य छोटे वाहन
एक तरफ- 45        
24 घंटे में वापसी पर- 65           
मासिक- 1425        
स्थानीय वाहन(बिजनौर जिले के)- 20

हल्के वाणिज्यिक वाहन            
एक तरफ- 70        
24 घंटे में वापसी पर- 105            
मासिक- 2300        
स्थानीय वाहन(बिजनौर जिले के)- 35

बस, ट्रक आदि                
एक तरफ- 145        
24 घंटे में वापसी पर- 215            
मासिक- 4815        
स्थानीय वाहन(बिजनौर जिले के)- 70

और पढ़ें- UP Cabinet Meeting: किसानों को बड़ी सौगात दे सकती है योगी सरकार, यूपी कैबिनेट की आज अहम बैठक

थ्री एक्सेल बड़े वाणिज्यिक वाहन     
एक तरफ- 160       
24 घंटे में वापसी पर- 235            
मासिक- 5255        
स्थानीय वाहन(बिजनौर जिले के)- 80

4-6 एक्सेल बड़े वाणिज्यिक वाहन    
एक तरफ-225        
24 घंटे में वापसी पर- 340            
मासिक- 7555        
स्थानीय वाहन(बिजनौर जिले के)- 115

अधिक बड़े वाहन                
एक तरफ-275        
24 घंटे में वापसी पर- 415            
मासिक- 9195        
स्थानीय वाहन(बिजनौर जिले के)- 140

Trending news