टोंक-निवाई को बजट में कुछ ना मिलने से नाराज हुए विधायक, कहा- ये उद्योगपति को ही दिए जा रहे हैं
Advertisement

टोंक-निवाई को बजट में कुछ ना मिलने से नाराज हुए विधायक, कहा- ये उद्योगपति को ही दिए जा रहे हैं

निवाई विधायक प्रशांत बैरवा ने केंद्रीय बजट को कोरा कागज करार दिया है. बैरवा ने बताया राजस्थान के लिए बजट में कोई भी घोषणा नहीं की गई है जिससे प्रदेशवासी निराश हैं. आसमान छूती महंगाई में कोई बड़ी घोषणा आम आदमी के लिए केंद्र सरकार द्वारा नहीं की गई है.

टोंक-निवाई को बजट में कुछ ना मिलने से नाराज हुए विधायक, कहा- ये उद्योगपति को ही दिए जा रहे हैं

Prashant Bairwa : निवाई विधायक प्रशांत बैरवा ने केंद्रीय बजट को कोरा कागज करार दिया है. बैरवा ने बताया राजस्थान के लिए बजट में कोई भी घोषणा नहीं की गई है जिससे प्रदेशवासी निराश हैं. आसमान छूती महंगाई में कोई बड़ी घोषणा आम आदमी के लिए केंद्र सरकार द्वारा नहीं की गई है. इसी के साथ देशभर में कोयले का संकट है इस पर केंद्र सरकार ने कोई भी बात बजट में नहीं कहीं वही टोंक जिले में रेल लाइन को लेकर के बजट में कोई घोषणा नहीं हुई जिससे टॉक वासियों में निराशा का भाव है.

वहीं इनकम टैक्स की स्लैब को 5 से 7 लाख रुपए किया गया केंद्र सरकार को सोचना चाहिए देश का 6% हिस्सा ही इनकम टैक्स देता है इन्हें राहत देने से आमजन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. केंद्र द्वारा आम बजट में ग्रहणी किसान सहित अन्य किसी भी मुद्दे पर कोई घोषणा नहीं की गई जिससे किसान और ज्यादा परेशान होते हुए देखे गए. केंद्र सरकार देश के चुनिंदा उद्योगपतियों को ही लाभ पहुंचाना चाह रही है इसी कड़ी में देश के सभी बड़े प्रोजेक्ट कुछ उद्योगपति को ही दिए जा रहे हैं. बैरवा ने कहा प्रदेश के 25 के 25 सांसद बीजेपी के हैं इसके बाद भी बजट में राजस्थान को कुछ नहीं मिलना बड़े ही आश्चर्य की बात है. प्रशांत बैरवा ने कहा कुल मिलाकर यह आम बजट देशवासियों को कोई राहत देने वाला नहीं है.

Reporter- Anup Sharma

ये भी पढ़ें..

देश के आम बजट से राजस्थान के अन्नदाताओं को उम्मीदें, स्टार्टअप, सब्सिडी में दी जाए छूट

आम बजट 2023 में सौगातों की झड़ी, किसानों को मिलेगा कर्ज, PM आवास का दायरा 66% बढ़ा, यहां पढ़िए बजट की हर अपडेट

 

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2023 पेश किया. 

ये हुआ सस्ता

LED टीवी                 सस्ता
कपड़ा                      सस्ता
मोबाइल फोन             सस्ता
खिलौना                     सस्ता
मोबाइल कैमरा लेंस    सस्ता
इलेक्ट्रिक गाड़ियां       सस्ता
हीरे के आभूषण          सस्ता
बायोगैस से जुड़ी चीजें सस्ता
लिथियम सेल्स           सस्ता
साइकिल                  सस्ता

ये हुआ महंगा

सिगरेट                             महंगा
शराब                               महंगा
छाता                                महंगा
विदेशी किचन चिमनी        महंगा
सोना                               महंगा
आयातित चांदी के सामान  महंगा
प्लेटिनम                         महंगा
एक्स-रे मशीन                 महंगा
हीरा                              महंगा

Trending news