Jaipur News : BJP वही ईस्ट इंडिया कंपनी है जो फिर से देश में एंट्री कर गई- सुखजिंद्र सिंह रंधावा
Advertisement

Jaipur News : BJP वही ईस्ट इंडिया कंपनी है जो फिर से देश में एंट्री कर गई- सुखजिंद्र सिंह रंधावा

Jaipur News :  भारत छोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेसियों ने जयपुर में भारत  जोड़ो यात्रा की थीम पर भव्य यात्रा निकाली. बड़ी चौपड़ से संजय सर्किल तक निकाली इस यात्रा में शहर अध्यक्ष आरआर तिवारी मंत्री विधायको सहित कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने भाग लिया. 

 

Jaipur News : BJP वही ईस्ट इंडिया कंपनी है जो फिर से देश में एंट्री कर गई- सुखजिंद्र सिंह रंधावा

Jaipur : भारत छोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेसियों ने जयपुर में भारत  जोड़ो यात्रा की थीम पर भव्य यात्रा निकाली. बड़ी चौपड़ से संजय सर्किल तक निकाली इस यात्रा में शहर अध्यक्ष आरआर तिवारी मंत्री विधायको सहित कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने भाग लिया. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ईडी और इनकम टैक्स का डर नहीं है. केंद्र सरकार जितना चाहे दम लगा ले कांग्रेसी कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है. यह राहुल गांधी का कार्यकर्ता है मोहब्बत की दुकान खोल कर बैठा है. नफरत को मिटाने के लिए. कांग्रेस के कार्यकर्ता मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं. 

कांग्रेसियों ने देश पर लुटाई जान

कांग्रेसी हिंदुस्तान और देश की शान के लिए अपनी जान लुटा देते हैं. जिन्हें केंद्र सरकार डराना चाहती है.  सुखविंदर सिंह रंधावा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि आपका कौनसे नेता आजादी की लड़ाई लड़ी और आजादी के लिए शहीद हुआ. आप एक नाम नहीं बता सकते. जबकि कांग्रेस का नेता हर गांव में मिल जाएगा जो कि देश के लिए शहीद हुआ.सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि बीजेपी वही ईस्ट इंडिया कंपनी है जो फिर से देश में एंट्री कर गई है. जिस तरह अंग्रेजों ने देश में राज किया उसे नीति के साथ बीजेपी राज कर रही है.सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी ग्रुप में नहीं है सब सोनिया गांधी के वफादार सिपाही हैं.

Reporter- Dinesh Tiwari

 

यह भी पढ़ें...

देवर के हाथ-पैर बांधकर भाभी के साथ किया सामूहिक बलात्कार, बहुत दिनों से थी भाभी पर गंदी नजर

Trending news