Nagaur news : चंद्रयान-3 की सफलता का डीडवाना में मनाया जश्न, युवाओं ने निकाली तिरंगा रैली
Advertisement

Nagaur news : चंद्रयान-3 की सफलता का डीडवाना में मनाया जश्न, युवाओं ने निकाली तिरंगा रैली

Nagaur news: चंद्रयान- 3की सफल लेंडिंग पर पूरे भारत वर्ष में खुशी का माहौल ह वहींभारत ने एक और बड़ी सफलता हासिल कर ली है भारत देश के द्वारा चंद्रयान-3 लांच किया गया था जिसकी 23 अगस्त शाम को 6:04 पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ने अपना नाम एक बार फिर पूरे विश्व में सुनहरे अक्षरों में लिख दिया है. 

 

Nagaur news : चंद्रयान-3 की सफलता का डीडवाना में मनाया जश्न, युवाओं ने निकाली तिरंगा रैली

Nagaur, Deedwana : चंद्रयान- 3की सफल लेंडिंग पर पूरे भारत वर्ष में खुशी का माहौल ह वहींभारत ने एक और बड़ी सफलता हासिल कर ली है भारत देश के द्वारा चंद्रयान-3 लांच किया गया था जिसकी 23 अगस्त शाम को 6:04 पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ने अपना नाम एक बार फिर पूरे विश्व में सुनहरे अक्षरों में लिख दिया है. वहीं, भारत विश्व का चौथा वह देश बना है जिसने चंद्रमा पर चंद्रयान- 3 भेज कर सफल लैंडिंग कराकर भारत का गौरव बढ़ाया है. भारत विश्व का पहला वह देश है जिसने चंद्रमा के ऊपर चंद्रमा की दक्षिणी छोर पर चंद्रयान-3 सफल लेंडिंग करने वाला पहला देश बना है. इस ऐतिहासिक पल का साक्षी पूरा भारत देश बना है.

देश के वैज्ञानिकों का जताया आभार 

पूरे भारतवर्ष के लोगों के द्वारा इसरो के वैज्ञानिकों का आभार भी व्यक्त किया गया है इस खुशी को जाहिर करते हुए जगह-जगह जश्न का माहौल है. इसी को लेकर आज डीडवाना जिले के युवाओं के द्वारा एक विशाल तिरंगा वाहन रैली निकाली गई, यह विशाल तिरंगा वाहन रैली शहर के रहमान गेट से आरंभ हुई, जो जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जिला परिवहन कार्यालय, चुंगी चौकी, भगत सिंह सर्किल और रॉयल मार्केट होते हुए अशोक स्तंभ आकर संपन्न हुई.

लगाए  वंदे मातरम के जयकारे

विधि पूर्वक रैली का शुभारंभ भारत माता की जय वंदे मातरम के जयकारों के साथ में किया गया. वहीं, विभिन्न मार्गों से रैली निकली और अशोक स्तंभ पर इस रैली का समापन किया गया. राष्ट्रीय गान के साथ में युवाओं के द्वारा इस विशाल तिरंगा वाहन रैली का समापन किया गया. सभी ने भारत माता की जय वंदे मातरम के जयकारे लगाए. इसरो के वैज्ञानिकों के साथ में स्थानीय लोगों के द्वारा विधानसभा क्षेत्र के नजदीकी ग्राम डाकीपुरा की बेटी का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि डीडवाना जिले की बेटी ने देश का मान तो बढाया है ही साथ में जिले का मान भी बढ़ाया है.

ये भी पढ़ें...

फेरों से पहले दुल्हन ने किया शादी करने से इंकार, चिल्लाकर बोली- ये तो...

Trending news