CG News: राजनादगांव की बेटी जर्मनी में दिखाएगी हॉकी का हुनर! भूमिक्षा का भारतीय जूनियर टीम में चयन
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1797437

CG News: राजनादगांव की बेटी जर्मनी में दिखाएगी हॉकी का हुनर! भूमिक्षा का भारतीय जूनियर टीम में चयन

Bhumika Sahu News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की भूमिक्षा साहू जर्मनी में अपनी हॉकी का हुनर दिखाएंगी. उन्हें 4 देशों की अंडर 21 गर्ल्स हॉकी चैम्पियनशिप में भारतीय जूनियर महिला टीम के लिए चुना गया है.

Bhumika Sahu News

किशोर शिल्लेदार/राजनादगांव: छत्तीसगढ़ (CG News) के राजनादगांव की बेटी जर्मनी में हॉकी के जौहर दिखाएगी. राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) की भूमिक्षा साहू का चयन जर्मनी के डूसलेफड्रफ में 18 अगस्त से 23 अगस्त तक आयोजित 4 नेशन अंडर 21 बालिका हॉकी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में किया गया है. छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में भारत सहित इंग्लैंड,स्पेन, तथा मेजबान जर्मनी चार देशों की हॉकी टीम भाग लेंगी. आज घोषित जूनियर भारतीय टीम के 20 सदस्यों की सूची में नगर की बेटी भूमिक्षा साहू को शामिल किया गया है तथा उन्ही के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही नगर की अनिशा साहू को भी रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है. भूमिक्षा साहू अभी वर्तमान में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है. साथ ही विगत एक वर्ष से हॉकी इंडिया की कोर टीम के साथ बेंगलुरु साई सेंटर में जूनियर भारतीय हॉकी टीम के कोंचिग कैंप में शामिल हैं.

CG News: अनियमित कर्मचारियों को मिला रमन सिंह का साथ! CM को पत्र लिखकर नियमितीकरण की मांग की

भूमिक्षा साहू अभी राउरकेला में सम्पन्न हुई 13वी हॉकी इंडिया जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया तथा प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 18 गोल करते हुए टॉप स्कोरर का स्थान हासिल किया. विगत माह राजनांदगांव में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर बालिका वेस्ट जोन हॉकी चैम्पियनशिप में 19 गोल कर टॉप स्कोरर का स्थान प्राप्त किया था. साथ ही भूमिक्षा विगत वर्षों में आयोजित सभी हॉकी प्रतियोगिता, जैसे खेलो इंडिया यूथ गेम ग्वालियर जहां देश की चुनिंदा आठ टीमें ही भाग लेती हैं, जिसमें 09 गोल, हॉकी इंडिया अकादमी राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता ग्वालियर में 10 गोल, तथा दिनांक 27 जून से 07 जूलाई 2023 तक भुवनेश्वर में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 गोल करते हुए उक्त सभी प्रतियोगितायों में टॉप स्कोरर का स्थान प्राप्त किया था.

सीएम बघेल ने दी बधाई
बता दें कि भूमिक्षा व अनिशा ने सन्न 2014 से बसंतपुर स्थित मैदान तथा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी खेलना प्रारंभ किया था. दोनों ही होनहार खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए घरेलू हॉकी प्रतियोगिताओं में अच्छे खेल का प्रदर्शन करते आ रही है. जिसमें 7वीं सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता रामानाथामपुरम (तमिलनाडू) 2017, 7वीं जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता भोपाल (मध्यप्रदेश) 2017 8वीं सब जूनियर व जूनियर बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता हिसार (हरियाणा) व भोपाल (मध्यप्रदेश) 2018 शामिल है. भूमिक्षा साहू की इस उपलब्धि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छ.ग. शासन, उमेश पटेल खेलमंत्री छ.ग. शासन, जितेन्द्र मुदलियार अध्यक्ष राज्य युवा आयोग ,पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डॉ.रमन सिंह, नीलम नामदेव एक्का खेल सचिव छ.ग. शासन , स्वेता सिन्हा, संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, डोमन सिंह कलेक्टर, ने बधाईयां और शुभकामनाएं दी हैं.

Trending news