Banda Election Result: बंडा में BJP का कमबैक, वीरेंद्र सिंह लोधी ने जीत की दर्ज, पढ़ें नतीजे सबसे पहले
Advertisement

Banda Election Result: बंडा में BJP का कमबैक, वीरेंद्र सिंह लोधी ने जीत की दर्ज, पढ़ें नतीजे सबसे पहले

Banda Election Result 2023: सागर जिले की बंडा विधासभा सीट पर BJP प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लंबरदार ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी तरबर सिंह लोधी को कड़ी टक्कर दी है. देखें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे- 

Banda Election Result: बंडा में BJP का कमबैक, वीरेंद्र सिंह लोधी ने जीत की दर्ज, पढ़ें नतीजे सबसे पहले

Banda Assembly Election Result 2023: बुंदेलखंड अंचल की बंडा विधानसभा सीट पर वीरेंद्र सिंह लंबरदार और तरबर सिंह लोधी के बीच कांटे की टक्कर का फैसला आ गया है. BJP प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लंबरदार ने 34751 वोट से जीत हासिल की है. 

बंडा विधानसभा चुनाव 2023 
बंडा विधानसभा सीट पर 2023 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने विधायक तरबर सिंह लोधी को मैदान में उतारा. इस सीट पर विजय हासिल करने के लिए BJP ने वीरेंद्र सिंह लंबरदार पर अपना दांव चला. इस दांव पर BJP को जीत भी हासिल हुई. BJP के लोधी कार्ड का असर दिखा और वीरेंद्र सिंह लंबरदार 2023 विधानसभा चुनाव जीत गए. उन्होंने 34751 वोट से कांग्रेस विधायक तरबर सिंह लोधी को हराया है. BJP प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लंबरदार के पिता शिवराज सिंह लोधी दमोह लोकसभा से सांसद और बड़ामलहरा सीट से विधायक रह चुके हैं.

कितने वोट मिले

BJP प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लोधी को मिले 90911 वोट

कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी को मिले 56160 वोट

इतने वोट से मिली जीत- 34751 वोट से जीते BJP प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लोधी

ये भी पढ़ें: Rahli Chunav Result: गोपाल भार्गव की प्रचंड जीत, 9वीं विजय के साथ नई विधानसभा में सबसे सीनियर MLA होंगे

बंडा विधानसभा सीट 
बंडा विधानसभा सीट सागर जिले में आती है. यह सीट लोधी जाति बाहुल्य सीट मानी जाती है, जहां लोधी, यादव और अनूसूचित जाति के मतदाता हार-जीत की निर्णायक स्थिति में होते हैं. 2018 में यहां कांग्रेस ने बड़े वोट अंतर से जीत तय की थी. 2018 से पहले 2013 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर  BJP ने जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें: MP Chunav Result 2023 LIVE: MP की 109 सीटों का रिजल्ट घोषित, देखें आपके क्षेत्र से कौन बना विधायक, पढ़ें हर अपडेट

बंडा विधानसभा चुनाव 2018
बंडा विधानसभा सीट पर 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. मुकाबला कांग्रेस के तरबर सिंह लोधी और BJP के हरवंश सिंह राठौर के बीच था. इस चुनाव में कांग्रेस के तरबार सिंह को 84456 वोट मिले. वहीं, BJP के हरवंश सिंह राठौर के खाते में 60,292 वोट आए.  2013 विधानसभा चुनाव में BJP प्रत्याशी हरवंश (सुक्खू भैय्या) ने इस सीट से जीत दर्ज की थी. 

Trending news