Draupadi Murmu wins: मुर्मू की जीत पर जमकर थिरके संबित पात्रा, वायरल हुआ उनका डांस
Advertisement
trendingNow11268151

Draupadi Murmu wins: मुर्मू की जीत पर जमकर थिरके संबित पात्रा, वायरल हुआ उनका डांस

Draupadi Murmu winning Celebrations: द्रौपदी मुर्मू के जीतने से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है. सुबह से ही कई जगहों से जश्न की तस्वीरें आ रही हैं. ओडिशा राज्य में तो मानो दिवाली जैसा उत्सव मनाया जा रहा है. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ओडिशा राज्य से ही आती हैं.

Draupadi Murmu wins: मुर्मू की जीत पर जमकर थिरके संबित पात्रा, वायरल हुआ उनका डांस

Draupadi Murmu wins Presidential Election: NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति होंगी. चुनाव आयोग ने उनकी जीत का ऐलान कर दिया है. इस ऐलान के थोड़ी देर बाद ही विपक्षी नेता यशवंत सिन्हा ने अपनी हार स्वीकार कर ली. हालांकि ऐलान से पहले से ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है. सुबह से ही कई जगहों से जश्न की तस्वीरें आ रही हैं. ओडिशा राज्य में तो मानो दिवाली जैसा उत्सव मनाया जा रहा है. इसकी वजह है कि द्रौपदी मुर्मू ओडिशा राज्य से ही आती हैं.

थिरकते दिखे संबित पात्रा

ऐसे ही एक उत्सव में भाजपा नेता संबित पात्रा भी नाचते दिखे. एक वायरल वीडियो में संबित पात्रा ग्रुप में डांस करते हुए देखे गए. भाजपा नेता संबित पात्रा ओडिशा के पिपिली के जसुपुर गांव में स्थानीय लोगों के साथ नाचते दिखे. यह जश्न द्रौपदी मुर्मू के जीतने की खुशी में ही था. बता दें कि संबित पात्रा खुद ओडिशा से ही आते हैं.

लोगों को लड्डू बांट रहे पात्रा

डांस के बाद संबित पात्रा गांव में ही लोगों को लड्डू भी बांटते दिखे. साथ ही उन्होंने स्थानीय महिलाओं को साड़ी भी दान की. ओडिशा राज्य के लोग और आदिवासी समाज के लोग मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं. पात्रा के अलावा केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी एक वीडियो में ड्रम बजाते दिखीं. 

मुर्मू से मिलकर बधाई दे रहे भाजपा नेता

साथ ही मुर्मू के जीतने के बाद से ही भाजपा के तमाम बड़े नेता उनके दिल्ली स्थित घर पहुंचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं. 

Trending news