Govardhan Puja Wishes 2022: 'श्री कृष्ण जिनका नाम..', गोवर्धन पूजा पर प्रियजनों को भेजें ये संदेश
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1410832

Govardhan Puja Wishes 2022: 'श्री कृष्ण जिनका नाम..', गोवर्धन पूजा पर प्रियजनों को भेजें ये संदेश

Govardhan Puja Wishes 2022: दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. हालांकि इस बार दीपावली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण होने के वजह से गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को मनाई जा रही है.

Govardhan Puja Wishes 2022: 'श्री कृष्ण जिनका नाम..', गोवर्धन पूजा पर प्रियजनों को भेजें ये संदेश

पटनाः Govardhan Puja Wishes 2022: दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. हालांकि इस बार दीपावली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण होने के वजह से गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को मनाई जा रही है. गोवर्धन पूजा का दिन गिरिराज गोवर्धन पर्वत और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है. दिवाली की तरह कई क्षेत्रों में इस दिन का विशेष महत्व होता है और बड़ी धूमधाम से गोवर्धन महाराज का पूजन किया जाता है. गोवर्धन पूजा में अन्नकूट का भोग लगता है जो कि नई फसल और सभी सब्जियों से मिलकर बनाया जाता है. गोवर्धन पूजा के दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत व गाय, बछड़ो आदि की आकृति बनाकर उनका पूजन किया जाता है. ऐसे में इस दिन आप अपने करीबियों को यहां से खास संदेश भेजकर गोवर्धन पूजा की बधाई दे सकते हैं.

1. लोगों की रक्षा करने को
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया
उसी कन्हैय्या की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का दिन है आया
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

2. कृष्ण की भक्ति और दिल में रहे प्यार,
मुबारक हो गोवर्धन पूजा का त्योहार.
गोवर्धन पूजा की बधाई!

3. आंधी तूफान से वो डरते हैं
जिनके मन में प्राण बसते हैं,
वो मौत देखकर भी हंसते हैं
जिनके मन में कृष्ण कन्हैया बसते हैं. 
गोवर्धन पूजा की बधाई!

4. कृष्ण के चरणों में आकर
भक्त नया जीवन पाते हैं,
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन
हम सच्चे मन से मनाते हैं.
गोवर्धन पूजा की बधाई

5. प्रेम से जपो कृष्ण का नाम
दिल की हर इच्छा पूरी होगी
कृष्ण आराधना में तल्लीन हो जाओ
उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

6. मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है,
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है
पतवार के बिना हे, मेरी नाव चल रही है,
बस होता रहे हमेशा, जो कुछ भी हो रहा हैं
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

7. श्री कृष्ण जिनका नाम
गोकुल जिनका धाम
ऐसे भगवान श्री कृष्ण
को हम सब का प्रणाम
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

8. प्रकृति है पूजनीय यह कृष्ण हमें बताते हैं,
प्राचीन काल से ही प्रकृति को सर्व शक्ति बताते हैं.
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

9. मुरली की धुन हो गोविंद की शरण हो
मेरा नाम कृष्ण भक्त हो, मथुरा में मेरा घर हो.
गोवर्धन पूजा की बधाई!

10. बंसी की धुन पर सबके दुःख वो हरता है
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें- Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा के दिन इन बातों का रखें खास ध्यान, घर में नहीं होगी अन्न-धन्न की कमी

Trending news