PM YASASVI 2022: एडवांस्ड एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप हुई जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड
Advertisement

PM YASASVI 2022: एडवांस्ड एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप हुई जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

PM YASASVI 2022: कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसके जरिए छात्रों को दो स्तरों पर स्कॉलरशिप दी जाएगी.

PM YASASVI 2022: एडवांस्ड एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप हुई जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

PM YASASVI 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से "प्राइम मिनिस्टर यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम वाइब्रेंट इंडिया" (PM YASASVI) की परीक्षा के लिए एडवांस्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है. एनटीए की ओर से PM YASASVI की परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर 2022 को किया जाएगा. छात्र अपने परीक्षा शहरों की जांच इस ऑफिशियल वेबसाइट yet.nta.ac.in पर जाकर कर सकते हैं.

बता दें कि कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसके जरिए छात्रों को दो स्तरों पर स्कॉलरशिप दी जाएगी. बता दें कि छात्रों का चयन YASASVI Entrance Test (YET) के जरिए किया जाएगा.

PM YASASVI 2022: ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप 

स्टेप 1: छात्र सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट yet.nta.ac.in पर जाएं. 

स्टेप 2: इसके बाद 'डाउनलोड सिटी इंटिमेशन स्लिप' के लिंक पर क्लिक जाएं।

स्टेप 3: अब आप यहां अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल जैसे - एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.

स्टेप 4: आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी. 

स्टेप 5: आप भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें.

PM YASASVI 2022: परीक्षा में इन चार विषयों से पूछे जाएंगे सवाल
बता दें कि परीक्षा तीन घंटे तक चलेगी. परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा. परीक्षा में चार विषय शामिल होंगे,  जिनके आधार छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा. इसमें गणित विषय में 30 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 120 मार्क्स के होंगे. इसेक अलावा साइंस विषय के 20 प्रश्न होंगे, जो 80 मार्क्स के होंगे. वहीं, सोशल साइंस और सामान्य ज्ञान विषय में 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 200 मार्क्स के होंगे. ऐसे में परीक्षा में 400 मार्क्स के लिए कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. 

PM YASASVI 2022: सीबीटी मोड में होगी परीक्षा 
परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड (Computer Based Test) में किया जाएगा. परीक्षा में छात्रों से ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे. हर एक प्रशन 4 मार्क्स का होगा.

Trending news