NEET PG 2023: नीट पीजी 2023 का Result जारी, यहां देखें Topper's List
Advertisement

NEET PG 2023: नीट पीजी 2023 का Result जारी, यहां देखें Topper's List

NEET PG 2023 Toppers: नीट पीजी 2023 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने पर्सनल स्कोरकार्ड को 25 मार्च, 2023 को या उसके बाद डाउनलोड कर सकेंगे. हालांकि, उम्मीदवार अभी नीचे इस साल के टॉपर्स की लिस्ट देख सकते हैं.

NEET PG 2023: नीट पीजी 2023 का Result जारी, यहां देखें Topper's List

NEET PG 2023 Result: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की तरफ से इन आधिकारिक वेबसाइटों - www.nbe.edu.in और www.natboard.edu.in पर नीट पीजी 2023 के परिणाम ((NEET PG 2023 Result) घोषित किए जा चुके हैं. एनबीई द्वारा कैटेगरी के अनुसार नीट पीजी 2023 के कटऑफ स्कोर और टॉपर्स की भी घोषणा की गई है. आप नीचे टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट भी देख सकते हैं.

NEET PG 2023 Topper's List: नीट पीजी 2023 के टॉपर्स की लिस्ट

रोल नंबर रैंक मार्क्स
2361041067 1 725
23661105390 20 700
23661014261 25 687
23661016839 63 680
23661062733 80 676
23661031359 84 675
23661024133 119 671
23661062286 146 667
23661063714 155 666
23661038884 164 665

NEET PG 2023 Cut-Off: यहां देखें नीट पीजी 2023 के कट-ऑफ स्कोर 

कैटेगरी: जनलर/ईडब्ल्यूएस
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया: 50 प्रतिशत
कट-ऑफ स्कोर: 291
 
कैटेगरी: जनरल-पीडब्ल्यूबीडी
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया: 45 प्रतिशत
कट-ऑफ स्कोर: 274
 
कैटेगरी: एससी/एसटी/ओबीसी (पीडब्ल्यूबीडी सहित)
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया: 40 प्रतिशत
कट-ऑफ स्कोर: 257
 
ऑफिशियल रिजल्ट नोटिस के अनुसार, NEET PG 2023 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने पर्सनल स्कोरकार्ड को 25 मार्च, 2023 को या उसके बाद वेबसाइट nbe.edu.in से डाउनलोड कर सकेंगे.
 
वहीं, NEET PG काउंसलिंग के लिए नामित काउंसलिंग अथॉरिटी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC), DGHS, भारत सरकार है. बता दें मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी नीट पीजी काउंसलिंग 2023 आयोजित करेगी.
 
नीट पीजी 2023 के लिए काउंसलिंग चार महीने बाद शुरू होने की संभावना है.  सीट अलॉटमेंट नीट पीजी 2023 के परिणाम, उम्मीदवार की पसंद, सीटों की उपलब्धता, आरक्षण मानदंड और अन्य कारकों पर आधारित होगा.

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे

Trending news