UPSC Question: UPSC में पूछे गए थे आधुनिक इतिहास में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ये सवाल
Advertisement
trendingNow11821586

UPSC Question: UPSC में पूछे गए थे आधुनिक इतिहास में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ये सवाल

Independence Day 2023. संघ लोक सेवा आयोग द्वारा पिछले कुछ वर्षों के दौरान यूपीएससी प्रीलिम्स में सामान्य अध्ययन के आधुनिक इतिहास में आने वाले सिलेबस से भारतीय स्वंतत्रता आंदोलन से जुड़े ये प्रश्न पूछे गए थे.

UPSC Question: UPSC में पूछे गए थे आधुनिक इतिहास में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ये सवाल

Independence Day 2023: देश में बहुत ये युवा संघ या राज्य सेवा सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी में जुटे होंगे. ऐसे युवा जो पहली बार इस परीक्षा में शामिल होंगे, वहीं जो अपने पिछले प्रयास में सफल नहीं हो पाएं वे इस बार कोशिश में लगे होंगे. वहीं, इस साल हम देश की आजादी के 76 साल पूरे होने के इस खास मौके पर 15 अगस्त को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे हैं.

ऐसे में आज हम आपके लिए देशभक्ति से भरे इस माहौल में कुछ ऐसे सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं तो यूपीएससी द्वारा पिछले कुछ वर्षों के दौरान सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए थे. ये सवाल देश के स्वंतत्रता आंदोलन से पूछे गए थे. आइए यहां जानते हैं ये सवाल और उनके जवाब. 

1. भारत शासन अधिनियम स्पष्टत: परिषभाषित करता है (Exam Year 2015)
अ. न्यायपालिका और विधायिका के बीच शक्तियों का पृथक्करण
ब. केंद्रीय एवं प्रांतीय सरकारों के अधिकार क्षेत्र
स. भारतीय राज्य सचिव और वायसराय की शक्तियां
द. इनमें से कोई नहीं
जवाब: ब- केंद्रीय एवं प्रांतीय सरकारों के अधिकार क्षेत्र

2. मोंटेगू-चेम्सफोर्ड सुधार किससे संबंधित है (Exam Year 2016)
अ. सामाजिक सुधार
ब. शैक्षिक सुधार
स. पुलिस प्रशासन सुधार
द. संवैधानिक सुधार
जवाब: द - संवैधानिक सुधार

3. भारतीय इतिहास के संदर्भ में 'द्वैध शासन' सिद्धांत का क्या अर्थ है (Exam Year 2017)
अ. केंद्रीय विधानमंडल का दो सदनों में विभाजन
ब. द्विस्तरीय सरकार यानी केंद्रीय और वक्तव्य सरकारों का शुरूआत
स. द्विस्तरीय शासन, एक लंदन में और दूसरा दिल्ली में
द. प्रांतों को सौंपे गए विषयों का दो श्रेणियों में विभाजन
जवाब: द- प्रांतों को सौंपे गए विषयों का दो श्रेणियों में विभाजन

4. भारत सरकार अधिनियम 1935 से स्थापित फेडरेशन में अवशिष्ट शक्तियां दी गईं (Exam Year 2018)
अ. संघीय विधानमंडल
ब. गवर्नर जनरल
स. प्रांतीय विधानमंडल
द. प्रांतीय गवर्नर
जवाब: ब- गवर्नर जनरल

5. 'द चार्टर अधिनियम 1813' के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें (Exam Year2019)
इसने ईस्ट इंडिया कंपनी के चाय में व्यापार और चीन के साथ व्यापार को छोड़कर भारत में व्यापार के एकाधिकार को समाप्त कर दिया.
इसने कंपनी के कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों पर ब्रिटिश क्राउन की संप्रभुता पर जोर दिया.
भारत के राजस्व पर अब ब्रिटिश संसद नियंत्रण हो गया.
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है?
अ. केवल 1 और 2
ब. केवल 2 और 3
स. केवल 1 और 3
द. 1, 2 और 3
जवाब: अ- केवल 1 और 2

Trending news