Kuber Dev: कुबेर देव को चुंबक की तरह खींच लाता है इन मंत्रों का जाप, तिजोरी में लग जाता है पैसों का ढेर
Advertisement

Kuber Dev: कुबेर देव को चुंबक की तरह खींच लाता है इन मंत्रों का जाप, तिजोरी में लग जाता है पैसों का ढेर

Kuber Mantra: कुबेर देव को देवों के कोषाअध्यक्ष कहा जाता है. कहते हैं जिस व्यक्ति से धन कुबेर प्रसन्न हो गए वह व्यक्ति पैसों में खेलता है. धन कुबेर को प्रसन्न करने के लिए कुछ मंत्रों का जाप करना बहुत फलदायी होता है.

 

kuber dev mantra jaap

Money Mantra: मां लक्ष्मी को धन की देवी और कुबेर महाराज को धन के देवता कहा जाता है. कहते हैं जिन लोगों पर इनका आशीर्वाद होता है उन्हें जीवन में कभी भी धन का अभाव नहीं झेलना पड़ता. कुबेर देव को देवों के कोषाअध्यक्ष भी कहा जाता है. ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति से धन कुबेर प्रसन्न हो गए वह व्यक्ति पैसों में खेलता है. धन कुबेर को प्रसन्न करने के लिए कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं. 

शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति सच्चे मन से कुबेर देव के कुबेर लक्ष्मी संयुक्त मंत्र समेत तीन ऐसे अमोघ कुबेर मंत्र हैं जिनका जाप कर लें तो उसे धन-धान्य की कमी नहीं होती. ऐसा व्यक्ति खूब एशो आराम से अपना जीवन व्यतीत करता है, तो आइए जानते हैं इन तीन चमत्कारी मंत्रों के बारे में. 

अमोघ कुबेर मंत्र

ऊं यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये।
धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा।

शास्त्रों के अनुसार यह कुबेर देव का अमोघ मंत्र कहलाता है. इसका तीन महीने तक कम से कम 108 बार जाप करने से कुबेर देव की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती और खुशहाली आती है. इस मंत्र को जपने के कुछ नियम भी है जिन्हें अपनाना जरूरी है. 

मंत्र जाप की सही विधि 

 

इस अमोघ मंत्र को जपने के लिए दक्षिण दिशा की तरफ मुंह कर लें. इसका कम से कम 108 बार जप करें. मंत्र का जाप करते समय कौड़ी को अपने पास जरूर रखना चाहिए. वहीं कहते हैं कि बेल के पेड़ के नीचे इस मंत्र का जाप करना ज्यादा फलदायी होता है. 

कुबेर-लक्ष्मी मंत्र

ऊं ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः।
शास्त्रों के अनुसार ये कुबेर देव और मां लक्ष्मी का संयुक्त मंत्र है. 

इस मंत्र के जाप से जीवन में हर सुख की प्राप्ति हो सकती है जैसे धन, यश, सुख-सुविधा, पद, मान-सम्मान, सफलता, तरक्की, संतान सुख, भौतिक सुख आदि. इस मंत्र का जप शुक्ल पक्ष में किसी भी शुक्रवार से शुरू करना चाहिए.

कुबेर धन प्राप्ति मंत्र

ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः।।

शास्त्रों के अनुसार ये कुबेर देव का ऐसा मंत्र है जिसे जपने से व्यक्ति के पास धन की कभी कमी नहीं होती. जो व्यक्ति धन प्राप्ति की कामना रखता है उसे रोजाना सुबह-शाम कुबेर देव के इस मंत्र का जप करना चाहिए. इससे उसके घर में धन के भंडार भर जाएंगे.

Success Tips: घर की इस दीवार पर लगा लें वर्ल्ड मैप, विदेशों की सैर कराएगा करियर, मिलेगी मनचाही नौकरी
 

Guru Ki Mahadasha: 16 साल तक फुल ऐश कराती है गुरु की महादशा, बेशुमार धन-संपत्ति के बन जाते हैं मालिक
 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

Trending news