Maharashtra: पुलिस स्टेशन में फायरिंग, दो घायल; भाजपा और शिंदे गुट पहुंचे थे विवाद सुलझाने
Advertisement

Maharashtra: पुलिस स्टेशन में फायरिंग, दो घायल; भाजपा और शिंदे गुट पहुंचे थे विवाद सुलझाने

Maharashtra: महाराष्ट के ठाणे में पुलिस स्टेशन के अंदर गोली चलने का मामला सामने आया है. भाजपा विधायक ने शिंदे गुट के विधायक पर गोली चला दी है. हादसे में 2 लोग घायल हो गए हैं.

 

Maharashtra: पुलिस स्टेशन में फायरिंग, दो घायल; भाजपा और शिंदे गुट पहुंचे थे विवाद सुलझाने

Maharashtra: महाराष्ट् के ठाणे इलाके में शुक्रवार रात को एक पुलिस स्टेशन के अंदर गोलीबारी हुई. फायरिंग में दो लोग घायल हुए हैं. इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहले भाजपा विधायक और शिवसेना (शिंदे) गुट के नेता के दरमियान झड़प हुई. इसके बाद उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में फायरिंग हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अस्पताल में चल रहा इलाज
पुलिस के मुताबिक शिवसेना (शिंदे) के नेता महेश गायकवाड़ और भाजपा विधायक गणपत के दरमियान झड़प हुई. दोनों शिकायत करने पुलिस स्टेशन पहुंचे. इस मामले में बातचीत चल रही थी कि गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ पर गोली चला दी. गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए. इन्हें इंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया. यहां दोनों का इलाज चल रहा है. मामले में जांच जारी है. 

आनंद दुबे ने उठाया सवाल
शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने इस गोलीबारी पर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि "फायरिंग पुलिस स्टेशन के अंदर हुई है. जिसने गोली चलाई है वह भाजपा के विधायक 
गणपत गायकवाड़ थे. जिस पर गोली चली वह शिवसेना (शिंदे) गुट के नेता महेश गायकवाड़ हैं. महाराष्ट्र को जंगलराज बनाया जा रहा है."

नहीं कर रहे जनता का काम
आनंद दुबे का कहना है कि "कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक विधायक जिसे लाखों लोगों के लिए काम करने की जरूरत है, वह लोगों को गोली मार रहा है. 3-इंजन सरकार में, दो दलों के नेता लड़ रहे हैं और एक-दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे हैं. एक प्रकार से देखा जाए तो दोनों इंजन फेल हो रहे हैं. हमारा राज्य किस दिशा में बढ़ रहा है. क्या ये जंगलराज समान नहीं है?"

Trending news