CWG 2022 Day 6 Live: जुडो में तुलिका मान ने जीता सिल्वर, स्क्वैश में सौरव घोषाल के खाते में आया ब्रॉन्ज

Commonwealth Games 2022 Live Updates: कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भारत कई मुकाबलों में दावेदारी करेगा. बुधवार को बर्मिंघम में वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीता. इसके बाद स्क्वैश में सौरव घोषाल ने भी ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. जुडो में तुलिका मान ने भारत को रजत पदक दिलाया. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के 16 पदक हो चुके हैं.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 3, 2022, 11:52 PM IST
  • भारत अब तक जीत चुका है 16 पदक
  • खाते में आए 5 गोल्ड, 6 सिल्वर व 5 ब्रॉन्ज
CWG 2022 Day 6 Live: जुडो में तुलिका मान ने जीता सिल्वर, स्क्वैश में सौरव घोषाल के खाते में आया ब्रॉन्ज
Live Blog

CWG 2022 Live Updates: कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भारत कई मुकाबलों में दावेदारी करेगा. बुधवार को बर्मिंघम में वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीता. इसके बाद स्क्वैश में सौरव घोषाल ने भी ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. जुडो में तुलिका मान ने भारत को रजत पदक दिलाया. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के 16 पदक हो चुके हैं. भारत ने 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज अपने नाम किए हैं. भारतीय टीम अपनी जीत का सिलसिला छठे दिन भी जारी रखना चाहगी, जहां पर उसके लिए पैरा एथलीट खेलों में हिस्सा लेते नजर आएंगे तो वहीं पर बॉक्सिंग के खेलों में भी भारतीय मुक्केबाजों के लिए यह काफी अहम दिन साबित होने वाला है.

कॉमनवेल्थ खेलों से जुड़े हर पल की अपडेट देखने के लिये यहां देखें-

 

3 August, 2022

  • 23:50 PM

    बॉक्सिंग में एक और पदक पक्का, महिला मुक्केबाज निखत जरीन सेमीफाइनल में

    50 किलो भारवर्ग के क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में वेल्स की हेलेन जोन्स को हराया.

     

  • 23:34 PM

    Commonwealth Games 2022: ​तुलिका मान ने जुडो में रजत पदक जीता, 78 किलो भारवर्ग में खेल रहीं तुलिका को फाइनल मुकाबले में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन से हार का सामना करना पड़ा.

     

     

  • 23:10 PM

    Commonwealth Games 2022: भारत के सौरव घोषाल ने पुरुष एकल स्क्वैश के कांस्य पदक के एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड के जेम्स विल्सट्रॉप को सीधे गेम में 3-0 से हराया. दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी घोषाल ने मेजबान देश के दुनिया के 24वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ 11-6, 11-1, 11-4 से आसान जीत दर्ज की. 

    स्क्वैश एकल स्पर्धा में भारत में का पहला पदक
    राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश एकल स्पर्धा में भारत का यह पहला पदक है. घोषाल का राष्ट्रमंडल खेलों में यह दूसरा पदक है. उन्होंने 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में दीपिका पल्लीकल के साथ मिलकर मिश्रित युगल का रजत पदक जीता था. घोषाल ने विल्सट्रॉप के खिलाफ शुरुआत से ही दबदबा बनाया और इंग्लैंड के खिलाड़ी के पास उनके खेल का कोई जवाब नहीं था. 

    विल्सट्रॉप ने पहले गेम में घोषाल को टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने उन्हें अंक बनाने के अधिक मौके नहीं दिए. दूसरे गेम में तो विल्सट्रॉप की भूमिका सिर्फ एक दर्शक जैसी रही और मेजबान देश का खिलाड़ी पूरे गेम में सिर्फ एक ही अंक जुटा पाया. तीसरे गेम में भी स्थिति में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला और घोषाल ने दबदबा कायम रखते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया.

  • 22:50 PM

    स्क्वैश में सौरव घोषाल ने कांस्य पदक जीता, भारत के कुल पदकों की संख्या हुई 15

  • 22:07 PM

    Commonwealth Games 2022: भारत की सुनयना कुरुविला ने स्क्वैश में गुयाना की मैरी फुंग को 3-0 से हराया. 

     

  • 20:41 PM

    Commonwealth Games 2022: भारत ने पुरुष हॉकी में कनाडा को 8-0 से हरा दिया. 

  • 19:18 PM

    Commonwealth Games 2022: भारत और कनाडा के बीच पुरुष हॉकी मैच चल रहा है. भारत हाफ टाइम तक 4-0 की बढ़त बना चुका है. 

  • 18:31 PM

    जूडो में दीपक देसवाल को रेपचेज बाउट में भी मिली हार

    कॉमनवेल्थ गेम्स में दीपक का सफर हुआ खत्म

     

  • 18:22 PM

    Commonwealth Games 2022: बॉक्सिंग में हसमुद्दीन सेमीफाइनल में पहुंचे. 57 किलो भारवर्ग में हसमुद्दीन ने नामीबिया के टी डेवेलो को 4-1 से हराया.

     

  • 17:05 PM

    Commonwealth Games 2022: बॉक्सिंग में नीतू पहुंची सेमीफाइनल में, 48 किलो भारवर्ग में जीता मुकाबला

     

  • 17:02 PM

    जुडो में भारत का मेडल तय. तुलिका मान ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की सिडनी एंड्रूज को हराकर फाइनल में बनाई जगह

     

  • 16:25 PM

    जुडो में तुलिका मान सेमीफाइनल में पहुंचीं. 78 किलो भारवर्ग में क्वॉर्टर फाइनल में खेलते हुए तुलिका मान ने मॉरिशस की ट्रेसी डुरहोन को हराया. 

  • 16:07 PM

    भारत ने अब तक कुल 14 पदक जीत लिए हैं. इनमें 5 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं. पदक तालिका में भारत छठे स्थान पर है.

  • 16:04 PM

    Commonwealth Games 2022: लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता.

    लवप्रीत ने 109 किलो भारवर्ग में कुल 355 किलो वजन उठाया.

     

  • 15:07 PM

    Commonwealth Games 2022: जूडो के पहले राउंड में जीते दीपक देशवाल

  • 15:07 PM

    Commonwealth Games 2022: भारतीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर को बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 96 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर पंजाब सरकार 50 लाख रुपये का नगद पुरस्कार देगी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह घोषणा करते हुए इस हैवीवेट भारोत्तोलक को बधाई भी दी. लुधियाना के रहने वाले ठाकुर ने कुल 346 किग्रा (स्नैच में 155 और क्लीन एवं जर्क में 191 किग्रा) भार उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया. यह राष्ट्रमंडल खेलों में उनका तीसरा पदक है.

  • 15:05 PM

    Commonwealth Games 2022: इस बीच पुरुष एकल में भारत के मृदुल बोरगोहेन ने फाल्कन आइलैंड्स के क्रिस लोके को एकतरफा मुकाबले में 21-5 से शिकस्त दी. बोरगोहेन ने अपने दूसरे दौर के मैच में शुरू से ही दबदबा बनाया और लोके को वापसी का मौका नहीं दिया. तीसरे दौर में उनका सामना स्कॉटलैंड के इयान मैकलीन से होगा.

  • 15:01 PM

    Commonwealth Games 2022: भारत की लवली चौबे और नयनमोनी सैकिया ने बुधवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल्स प्रतियोगिता के महिला पेयर्स में नीयू की हिना रेरेती और ओलिविया बकिंघम को 18-5 से हराया. लवली और चौबे दोनों उस महिला फोर टीम का भी हिस्सा थे जिसने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका को हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था. भारतीय टीम का सामना अब दक्षिण अफ्रीका से होगा.

  • 12:40 PM

    Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में छठे दिन का आगाज लॉन बॉल में मृदुल बोरगोहिन (1 बजे), भारतीय महिला टीम (पेयर सेक्शनल-1 बजे) और लवप्रीत सिंह (2 बजे-वेटलिफ्टिंग) के मैच के साथ होगा.

  • 10:38 AM

    Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह पर होगी भारत की नजर

  • 09:46 AM

    Commonwealth Games 2022 Live update: पीएम मोदी ने बैडमिंटन टीम के पदक जीतने पर दी बधाई, लिखा खास संदेश

  • 08:25 AM

    Commonwealth Games Live Update: पाकिस्तान के लिये भारतीय टीम पदक जीतने में सबसे बड़ी बाधा बन रही है, जिसके चलते वो 5 दिन के बाद भी पदक का खाता नहीं खोल सके हैं.

  • 07:45 AM

    Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग- 
    लवप्रीत सिंह पुरूष 109 किलो : दोपहर 2 बजे से 
    पूर्णिमा पांडे महिला 87 किलो : शाम 6 . 30 से 
    गुरदीप सिंह पुरूष 109 किलो : रात 11 बजे से. 

     

  • 07:45 AM

    Commonwealth Games 2022: स्क्वाश : 
    पुरूष डबल्स अंतिम 32 : भारत बनाम श्रीलंका (दोपहर 3 . 30 से) 

     

  • 07:44 AM

    Commonwealth Games 2022: लॉन बॉल्स 

    पुरूष सिंगल्स : मृदुल बोरगोहेन (दोपहर एक और चार बजे) 
    महिला डबल्स : भारत बनाम नीयू (दोपहर एक और चार बजे) 
    पुरूष फोर : भारत बनाम कुक आईलैंड्स और इंग्लैंड (शाम 7 . 30 और रात 10 . 30 से) 
    महिला ट्रिपल : भारत बनाम नीयू (शाम 7 . 30से) 

     

  • 07:42 AM

    Commonwealth Games 2022: जूडो :

    महिला 78 किलो क्वार्टर फाइनल : तूलिका मान (दोपहर 2 . 30 से) 
    पुरूष 100किलो प्री क्वार्टर फाइनल : दीपक देसवाल (दोपहर 2 . 30 से)

     

  • 07:42 AM

    Commonwealth Games 2022: हॉकी : 

    महिला पूल ए : भारत बनाम कनाडा (दोपहर 3. 30 से) 
    पुरूष पूल बी : भारत बनाम कनाडा (शाम 6 . 30 से) 

     

  • 07:39 AM

    Commonwealth Games 2022: क्रिकेट- महिला टी20 भारत बनाम बारबाडोस (रात 10:30 बजे से)

  • 06:41 AM

    Commonwealth Games 2022: मुक्केबाजी :
    महिला 45 से 48 किलो क्वार्टर फाइनल : नीतू गंघास (दोपहर 4 . 45 से) 
    48 से 50 किलो क्वार्टर फाइनल : निकहत जरीन (रात 11.15 से) 
    66 से 70 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन (रात 12. 45 से) 
    पुरूष : 54 से 57 किलो क्वार्टर फाइनल : हुसामुद्दीन मोहम्मद (5 . 45 से) 
    75 से 80 किलो क्वार्टर फाइनल : आशीष कुमार (रात दो बजे से) 

     

  • 06:29 AM

    Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतकर एक ‘गुमनाम’ से खेल को रातोंरात देश में लोकप्रिय बना दिया तो पुरूष टेबल टेनिस टीम ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा. भारत के लिये राष्ट्रमंडल खेलों में आज का दिन अच्छा रहा जिसमें लॉन बॉल्स और टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक मिले जबकि भारोत्तोलन में विकास ठाकुर ने रजत पदक जीता. महिला हॉकी में हालांकि भारतीय टीम पहली कठिन चुनौती का सामना नहीं कर सकी और इंग्लैंड से हार गई. एथलेटिक्स स्पर्धा का पहला दिन भारत के लिये मिला जुला रहा.

  • 06:28 AM

    Commonwealth Games 2022: भारतीय मुक्केबाज रोहित टोकस राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों के 67 किलो वर्ग में घाना के अलफ्रेड कोटे को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे. रोहित ने सर्वसम्मति से हुए फैसले में अंकों के आधार पर यह जीत दर्ज की . 28 वर्ष के टोकस चोटों के कारण तोक्यो ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप में भाग नहीं ले सके थे. वह पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे हैं . 

  • 06:27 AM

    Commonwealth Games 2022: भारतीय वेटलिफ्टर ऊषा बानुर मंगलवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की महिला 87 किग्रा स्पर्धा में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए छठे स्थान पर रहीं. ऊषा ने स्नैच में काफी कम वजन उठाया जबकि क्लीन एवं जर्क में उनका एक ही प्रयास वैध रहा जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा.

  • 06:26 AM

    Commonwealth Games 2022: भारत को राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में मंगलवार को यहां मलेशिया के खिलाफ 1-3 की हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा. इस मुकाबले में भारत के एकल खिलाड़ियों और मलेशिया की युगल जोड़ियों पर नजरें थी. भारत के एकल खिलाड़ी हालांकि अपने से कम रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए जिससे भारत स्वर्ण पदक जीतने से चूक गया.

  • 06:22 AM

    Commonwealth Games 2022: भारत की स्टार खिलाड़ी सीमा पूनिया और नवजीत कौर ढिल्लों मंगलवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की महिला चक्का फेंका स्पर्धा के फाइनल में क्रमश: पांचवें और आठवें स्थान पर रहते हुए पदक जीतने में नाकाम रहीं. पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रही चार बार की पदक विजेता सीमा ने अपने दूसरे प्रयास में चक्के को 55.92 मीटर की दूरी तक फेंका जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. 

ट्रेंडिंग न्यूज़