Tips For Youthful Skin: चेहरे पर आजमाएं ये कारगर घरेलू नुस्खा, 50 की उम्र में भी Karishma Kapoor जैसी दिखेंगी जवां
Advertisement

Tips For Youthful Skin: चेहरे पर आजमाएं ये कारगर घरेलू नुस्खा, 50 की उम्र में भी Karishma Kapoor जैसी दिखेंगी जवां

Skin Care: आज हम आपके लिए मलाई फेस मास्क लेकर आए हैं। मलाई फेस मास्क के इस्तेमाल से बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मदद मिलती है जिससे आप लंबी उम्र तक जवां बने रहते हैं। 

 

Tips For Youthful Skin: चेहरे पर आजमाएं ये कारगर घरेलू नुस्खा, 50 की उम्र में भी Karishma Kapoor जैसी दिखेंगी जवां

How To Make Malai Face Mask: मलाई एक डेयरी फूड आइटम है जोकि कई ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है जोकि आपकी त्वचा को कई बेहतरीन लाभ प्रदान करती है। चेहरे पर मलाई लगाने से डेड स्किन सेल्स को जड़ से दूर हटाने में मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए मलाई फेस मास्क लेकर आए हैं।

मलाई फेस मास्क के इस्तेमाल से बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मदद मिलती है जिससे आप लंबी उम्र तक जवां बने रहते हैं। इतना ही नहीं इससे आपकी त्वचा नेचुरली कोमल और चमकदार भी बनती है। मलाई आपकी स्किन को अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से बचाने में भी बेहद मददगार साबित होती है, तो चलिए जानते हैं मलाई फेस मास्क (How To Make Malai Face Mask) बनाने की विधि- 

मलाई फेस मास्क बनाने की आवश्यक सामग्री-

शहद 1 चम्मच 
गेंहू का आटा 1 चम्मच 
मलाई 2-3 चम्मच
दूध 2 चम्मच 
कॉटन बॉल

मलाई फेस मास्क कैसे बनाएं? (How To Make Malai Face Mask) 

मलाई फेस मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें।
फिर आप इसमें 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच गेंहू का आटा और मलाई डाल दें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
अब आपका मलाई फेस मास्क बनकर तैयार हो चुका है। 
 
मलाई फेस मास्क कैसे करें इस्तेमाल? (How To Apply Malai Face Mask)
 

मलाई फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाने से पहले फेस वॉश कर लें।
फिर आप इसको फेस को पौंछकर मास्क को अपने पूरे फेस और गर्दन पर अच्छे से लगा लें। 
इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से सूखने के लिए छोड़ दें।
फिर आप दूध में कॉटन बॉल को भिगोकर फेस की हल्के हाथों से मसाज करते हुए स्क्रब करें।  
इसके बाद आप फेस को अच्छी तरह से वॉश करके कोई क्रीम जरूर अप्लाई करें। 

Trending news