रशियन लड़के-लड़कियों ने भारतीय रीति-रिवाज से रचाई शादी, मंडप में यूं लिए सात फेरे
Advertisement

रशियन लड़के-लड़कियों ने भारतीय रीति-रिवाज से रचाई शादी, मंडप में यूं लिए सात फेरे

Russian Couples Wedding: रूसी नागरिकों के साथ अन्य नागरिकों ने इस शादी में जमकर ढोल नगाड़ों और उत्तराखंडी इंस्ट्रूमेंट्स पर जमकर डांस किया. भारतीय रीति रिवाज के साथ पहले तो तीनों दूल्हों की बारात निकाली गई.

 

रशियन लड़के-लड़कियों ने भारतीय रीति-रिवाज से रचाई शादी, मंडप में यूं लिए सात फेरे

Trending News: हरिद्वार के अखंड परमधाम आश्रम में तीन रूसी नागरिकों ने भारतीय रीति रिवाज के साथ शादी मनाई. 50 रूसी नागरिकों का दल अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर हरिद्वार आया था. लेकिन उन्हें भारतीय संस्कृति और सभ्यता इतनी भा गई कि 50 में से तीन रूसी जोड़ों ने शादी करने का मन बना लिया. आश्रम में पूरे विधि विधान के साथ तीनों जोड़ो ने शादी रचा ली. रूसी नागरिकों के साथ अन्य नागरिकों ने इस शादी में जमकर ढोल नगाड़ों और उत्तराखंडी इंस्ट्रूमेंट्स पर जमकर डांस किया. भारतीय रीति रिवाज के साथ पहले तो तीनों दूल्हों की बारात निकाली गई.

रशियन कपल्स ने रचाई शादी

आश्रम में बने शिव मंदिर में तीनों जोड़ों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. अखंड परमधाम के अध्यक्ष स्वामी परममनंद गिरी का आशीर्वाद लेकर एक दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर पारंपरिक मंत्रोच्चारण के बीच मंडप में सात फेरे भी लिए. स्वामी परमानंद गिरी ने बताया कि वेस्टर्न कल्चर से ऊबकर रूसी नागरिकों ने भारतीय संस्कृति को अपनाकर विवाह किया और सात जन्मों तक एक दूसरे के साथ रहने का वचन लिया है. 

भारतीय परिधान पहनकर यूं किया विवाह

शादी रचाने वाले जोड़ों के साथ अन्य रूसी नागरिकों ने भी शादी में खूब एंजॉय किया. विवाह संस्कार में जहां दूल्हों ने भारतीय शेरवानी पहनी. वहीं दुल्हनें भी भारतीय लहंगों में सजी धजी नजर आई. रूसी नागरिकों ने बताया कि पहले भी कई रूसी नागरिकों ने भारतीय परंपरा के अनुसार शादी रचाई थी और कई साल बीत जाने के बाद भी वो एक साथ हंसी खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं.

रिपोर्ट: करन खुराना

Trending news