KBC 15: 25 लाख के इस सवाल पर कंटेस्टेंट ने मानी हार, क्या आप जानते हैं इसका जवाब
Advertisement
trendingNow11829986

KBC 15: 25 लाख के इस सवाल पर कंटेस्टेंट ने मानी हार, क्या आप जानते हैं इसका जवाब

Kaun Banega Crorepati 15: कौन बनेगा करोड़पति 15 के चौथे एपिसोड में 25 लाख के सवाल के आगे एक कंटेस्टेंट ने हार मान ली. आइए, यहां जानते हैं आखिर वह सवाल क्या था, जिसपर कंटेस्टेंट हार मानते हुए 12 लाख 50 हजार की राशि घर लेकर गए.

केबीसी 15 अमिताभ बच्चन

KBC 15 Amitabh Bachchan: कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 15 का टेलीकास्ट शुरू हो चुका है. हर दिन एक से बढ़कर एक सवाल अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट्स के सामने पेश कर रहे हैं. लेकिन चौथे एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने ऐसा सवाल कंटेस्टेंट के सामने रख दिया, जिसपर हार मानते हुए शख्स को शो क्विट करना पड़ा. 25 लाख की प्राइज मनी के लिए सवाल था- 'दुनिया के सबसे बड़े हीरों में से एक जैकब हीरे का उपयोग हैदराबाद के अंतिम निजाम, मीर उस्मान अली खान ने किस उद्देश्य के लिए किया था?'

25 लाख के सवाल पर कंटेस्टेंट ने मानी हार!

25 लाख के लिए पूछे गए सवाल के लिए चार ऑप्शन रखे गए थे. पहला ऑप्शन- कांच काटने के लिए, दूसरा- पत्रभार के रूप में, तीसरा- एक मैग्नीफाइंग ग्लास के रूप में, चौथा- अखरोट तोड़ने के लिए. इस सवाल का सही जवाब- पत्रभार के रूप में है. कंटेस्टेंट राहुल देव के इस सवाल पर क्विट करने के बाद फास्टस्ट फिंगर में मुगलकाल से जुड़ा सवाल किया गया. 

फास्टस्ट फिंगर फर्स्ट का सवाल- इन शासकों को उनके शासनकाल के अनुसार प्रथम से अंत तक के क्रम में लगाएं?

ऑप्शन- कुतुबद्दीन ऐबक, बिम्बिसार, टीपू सुलतान, अकबर.

जवाब- बिम्बिसार, कुतुबद्दीन ऐबक, अकबर, टीपू सुल्तान. सही जवाब देकर भोपाल के राहुल कुमार नेमा हॉट सीट पर आकर बैठे. फिर राहुल के साथ अमिताभ बच्चन ने क्विज गेम शुरू किया. बिग बी ने पहला सवाल एक हजार के लिए पूछा. 

इनमें से किस वाक्यांश का इस्तेमाल किसी अतिथि को अपने आपको सहज बनाने के लिए किया जाता है. 

ऑप्शन- आंख मिलाइए, इधर की उधर लगाइए, अंगूठा दिखाइए, अपना घर समझिए. 
जवाब- अपना घर समझिए. 

दो हजार की राशि का सवाल- इनमें से कौन-सा समय दोपहर की अवधि में आता है?
ऑप्शन- 9AM, 10PM, 3PM, 6AM
सही जवाब- 3 PM

3 हजार की राशि का सवाल- उत्तराखंड में बंदरपूंछ पर्वत का नाम हिंदू पुराणों में किससे प्रेरित है?
ऑप्शन- गरुड़, मारीच, भगवान हनुमान, जाम्बवान.
सही जवाब- भगवान हनुमान

5 हजार की राशि का सवाल- ऐसे चित्र को क्या कहते हैं? (चित्र दिखाकर सवाल पूछा गया)
ऑप्शन- एक्स रे, कार्डियोग्राम, पॉलीग्राफ, न्यूरल नेटवर्क.
सही जवाब- एक्स रे. 

10 हजार के लिए सवाल- साल 2007 में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की एक फिल्म में इनमें से किस शहर का नाम आया है. 
ऑप्शन- लंदन, टोक्टो, न्यूयॉर्क, पेरिस
सही जवाब- लंदन

20 हजार के लिए सवाल- इनमें से कौन-सी राजधानी बंगाल खाड़ी के तट पर है?
ऑप्शन- गांधीनगर, चेन्नई, मुंबई, पणजी.
सही जवाब- चेन्नई.

40 हजार के लिए सवाल- 2023 में IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए किसे ऑरेंज कैप मिली?
ऑप्शन- जॉन बटलर, डेवन कॉनवे, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल.
सही जवाब- शुभमन गिल 

80 हजार का सवाल- इनमें से कौन-सी किताब उस व्यक्ति की बायोग्राफी है, जिन्होंने 'तेजस्वी मन' भी लिखी है?
ऑप्शन- ऐस अगेन्स्ट ऑड्स, अग्नि की उड़ान, मेरा देश मेरा जीवन, ट्रुथ लव एंड ए लिटिस मैलिस. 
सही जवाब- अग्नि की उड़ान

1 लाख 60 हजार के लिए चित्र दिखाकर सवाल पूछा गया- ये स्मारक जहां स्थित है, उन दो शहरों के बीच क्या समानता है?
ऑप्शन- राज्य की राजधानियां हैं, एक ही नदी दोनों से होकर गुजरती है, अंग्रेजों ने स्थापना की थी, नाम समान अक्षर से शुरू होते हैं. 
सही जवाब- राज्य की राजधानिया हैं. 

3 लाख 20 हजार के लिए सवाल- जुलाई 2023 में हुन सेन ने लगभग दो दशकों तक पर रहने के बाद किस देश के प्रधानमंत्री के तौर पर अपना इस्तीफा दिया था. 
ऑप्शन- कंबोडिया, म्यांमार, जापान, नेपाल. 
सही जवाब- कंबोडिया

Trending news