फरवरी में इन राशि वालों की लगेगी लॉटरी, जानें कैसे बीतेंगे पहले 15 दिन
Advertisement
trendingNow12088471

फरवरी में इन राशि वालों की लगेगी लॉटरी, जानें कैसे बीतेंगे पहले 15 दिन

Rashifal February 2024: मासिक राशिफल के अनुसार फरवरी महीने के शुरुआती 15 दिन खास हैं. इस दौरान कुछ अहम ग्रह परिवर्तन होंगे, जो सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ असर डालेंगे. 

फरवरी में इन राशि वालों की लगेगी लॉटरी, जानें कैसे बीतेंगे पहले 15 दिन

February 2024 Masik Rashifal: फरवरी माह के आरंभ में ग्रहों की स्थिति के आधार पर 1 फरवरी से 15 फरवरी तक का समय विशेष रहने वाला है. बुध गोचर करके मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसके अलावा बुध और शनि ग्रह अस्‍त होंगे. इसका प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर पड़ेगा. आइए उत्‍थान ज्‍योतिष संस्‍थान के निदेशक ज्योतिर्विद डॉ. पं.दिवाकर त्रिपाठी से जानते हैं 1 से 15 फरवरी 2024 तक का 12 राशियों का हाल. 

मेष :- सरकारी तंत्र से लाभ की संभावना. परिश्रम में वृद्धि. बौद्धिक क्षमता में विस्तार. अध्ययन अध्यापन में अवरोध. कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा. सुख में कमी महसूस होगी. अचानक खर्चे में वृद्धि संभव.

वृष :- सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि. पराक्रम में वृद्धि. अचानक धन लाभ की प्राप्ति. अति घनिष्ठ व्यक्ति से तनाव की स्थिति. वाणी की तीव्रता में वृद्धि. पेट और पैर की समस्या. अध्ययन अध्यापन में अवरोध की स्थिति.

मिथुन :- बौद्धिक क्षमता का सार्थक प्रयोग संभव. क्रोध में वृद्धि. दैनिक आय में वृद्धि की स्थिति. कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा. मनोबल कमजोर रह सकता है . संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा. सीने की तकलीफ में वृद्धि.

कर्क :- गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि. पराक्रम एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि. सरकारी तंत्र से लाभ की संभावना. प्रतियोगिता में विजय की स्थिति. स्किन एलर्जी की समस्या से तकलीफ. अदृश्य भय की स्थिति.

सिंह :- वाणी की तीव्रता में वृद्धि. पेट और पैरों में दर्द की समस्या. दैनिक आय में वृद्धि की स्थिति. आंतरिक डर की स्थिति सम्भव. कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा. प्रतियोगिता एवं शत्रुओं पर विजय की स्थिति.

कन्या :- धन संबंधित कार्यों में वृद्धि. लाभ में वृद्धि. क्रोध में वृद्धि की स्थिति. गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि. मानसिक चिंतन में वृद्धि. दाम्पत्य सुख में अवरोध की स्थिति. प्रतियोगिता में विजय की स्थिति. मनोबल सामान्य रहेगा.

तुला :-  बौद्धिक क्षमता का सार्थक उपयोग. सम्मान में वृद्धि. नेतृत्व क्षमता में वृद्धि. सरकारी तंत्र से लाभ की स्थिति. दांपत्य सुख में वृद्धि की स्थिति. प्रेम संबंधों में सुधार के स्थिति. कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा.

वृश्चिक :- पराक्रम एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि. वाणी व्यवसाय के क्षेत्र में बड़ी सफलता. कलात्मकता में वृद्धि. जीवनसाथी से लाभ की संभावना. गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि. अध्ययन अध्यापन में अवरोध की स्थिति.

धनु :- बौद्धिक क्षमता का सार्थक उपयोग से धन लाभ. क्रोध में अधिकता. कलात्मकता में वृद्धि. पराक्रम में वृद्धि. भाग्य में अवरोध की संभावना. सीने की तकलीफ में वृद्धि. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की स्थिति. 

मकर :-  पारिवारिक कार्यों में वृद्धि. धन में वृद्धि. भोग विलासिता में वृद्धि. स्किन एलर्जी की समस्या संभव. मानसिक चिंतन में वृद्धि. सीने की तकलीफ में वृद्धि. पराक्रम एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि. प्रेम संबंधों में अवरोध. दाम्पत्य सुख में कमी.

कुंभ :- मनोबल में सकारात्मक वृद्धि. वाणी की तीव्रता में वृद्धि. आंतरिक डर में वृद्धि. पैर एवं पेट की समस्या. आर्थिक लाभ में वृद्धि. आंखों की समस्या से कष्ट संभव. दूरस्थ यात्रा पर खर्च संभव. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव.

मीन :- मानसिक चिंतन में वृद्धि. क्रोध में अधिकता. कलात्मक में वृद्धि. गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि. जीवन साथी को लेकर सामान्य चिंता. आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि. दूरस्थ यात्रा से लाभ. प्रतियोगिता में विजय की स्थिति.

Trending news