Advertisement
trendingPhotos2148188
photoDetails1hindi

Phalgun Month 2024: फाल्गुन माह का दान सौ गुना फल प्राप्त करने के है बराबर, जानें कौन सी शुभ चीजों का करना चाहिए दान

Falgun Month 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन महीना साल का आखिरी महीना कहलाता है. इसी महीने में कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें दान करना कई सौ गुना फलों की प्राप्ति करता है. बशर्ते यह पता होना चाहिए कि कौन कौन सी वस्तुओं का दान फाल्गुन माह में करना चाहिए.

 

फाल्गुन माह में करें इन चीजों का दान

1/5
फाल्गुन माह में करें इन चीजों का दान

हिंदू धर्म शास्त्र में कुछ ऐसे महीनों के बारे में बताया गया है, जिनमें दान करना सबसे अहम माना गया है. धार्मिक ग्रंथों में फाल्गुन माह को सबसे पवित्र महीना माना गया है. इसी महीने में महाशिवरात्रि और रंगों का त्योहार होली जैसे कई पर्व मनाए जाते हैं. इस माह में दान का भी विशेष महत्व बताया गया है. लेकिन सही चीजों का दान ही शुभ फल प्रदान करता है. जानें फाल्गुन माह में किन चीजों का दान किया जा सकता है.  

फाल्गुन माह में करें गुलाल का दान

2/5
फाल्गुन माह में करें गुलाल का दान

फाल्गुन माह होली के त्योहार के लिए जाना जाता है. जिसमें रंगों का बहुत बड़ा महत्व है. इसलिए इस माह रंगों का दान करना शुभ मानते हैं. ऐसा करने से घर परिवार में सुख और समृद्धि आती है और आपस में प्रेम भी बढ़ता है.  

मोर पंख करें दान

3/5
मोर पंख करें दान

फाल्गुन माह भगवान श्री कृष्ण को समर्पित होता है. इसलिए इस माह में उनके प्रिय मोर पंख का दान भी शुभ मानते हैं. ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है.

बेल पत्र करें दान

4/5
बेल पत्र करें दान

फाल्गुन माह भगवान शिव को भी समर्पित माना जाता है. दरअसल इसी महीने महाशिवरात्रि का पर्व भी मनाया जाता है. इसलिए बेल पत्र का दान करना शुभ मानते हैं. ऐसा करने से भगवान भोले का आशीर्वाद भक्तों पर हमेशा बना रहता है.

बांसुरी का करें दान

5/5
बांसुरी का करें दान

फाल्गुन माह में बांसुरी का दान करना भी शुभ मानते हैं. दरअसल यह माह भगवान श्री कृष्ण को समर्पित माना जाता है. ऐसा करने से ग्रह दोष दूर होते हैं. इसके अलावा घर में सुख और शांति भी बनी रहती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ट्रेन्डिंग फोटोज़