बुर्का पहनी लड़की संग डेट कर रहा था लड़का, दोस्त ने आकर खोल दी पोल; Video में जरूर देखें चेहरा
Advertisement

बुर्का पहनी लड़की संग डेट कर रहा था लड़का, दोस्त ने आकर खोल दी पोल; Video में जरूर देखें चेहरा

Prank Video: इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का किसी रेस्टोरेंट में जाकर एक लड़की के साथ डेट कर रहा होता है.  लड़की ने बुर्का पहना होता है और लड़का उसे देख नहीं पाता और फिर...

 

बुर्का पहनी लड़की संग डेट कर रहा था लड़का, दोस्त ने आकर खोल दी पोल; Video में जरूर देखें चेहरा

Shocking Video: दोस्त अपने जिगरी यारों के साथ मस्ती-मजाक जरूर किया करते हैं. चाहे वे स्कूल में हों या फिर कॉलेज में, हर जगह दोस्तों का मजाक बनाने से बिल्कुल भी नहीं कतराते. जब बात दोस्तों की गर्लफ्रेंड की आती है तो लोग अक्सर तंज कसते हैं. यहां तक कि दोस्त जब किसी लड़की के साथ डेट कर रहा होता है तो उसमें भी अड़ंगा डालने के लिए पहुंच जाते हैं और परेशान करने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करते. सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियो मौजूद हैं, जिसमें अपने दोस्त के साथ प्रैंक करते हैं. कुछ ऐसा ही वायरल होने वाले एक वीडियो में भी देखने को मिला.

रेस्टोरेंट में दोस्तों ने किया ऐसा गंदा मजाक

इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का किसी रेस्टोरेंट में जाकर एक लड़की के साथ डेट कर रहा होता है.  लड़की ने बुर्का पहना होता है और लड़का उसे देख नहीं पाता. वीडियो के शुरुआत में आप देख सकते हैं कि डेट कर रहे लड़के के कुछ दोस्त उस रेस्टोरेंट में अचानक पहुंच जाते हैं और फिर उन्हें देखकर तो जोर से हंसने लगते हैं.  डेट करने वाला लड़का अचानक खड़ा हो जाता है और फिर पूछने लगता है कि क्या हुआ और क्यों हंस रहे हो लेकिन प्रैंक करने वाले उनके दोस्त हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे होते हैं. दरअसल बुर्के में कोई लड़की नहीं बल्कि एक लड़का होता है, जो उन्हीं का दोस्त होता है.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohd Anas (@mohd_anas_00777)

 

वीडियो देखने के बाद लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

प्रैंक करने वाले दोस्तों ने बुर्के में बैठे उसके दोस्त से चेहरा दिखाने के लिए कहा.  उसके दोस्त ने जैसे ही चेहरा दिखाया तो डेट करने वाला लड़का हैरान रह गया और फिर सभी रेस्टोरेंट में जोर-जोर से हंसने लगे. कुछ ही सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को mohd_anas_00777 नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया. इसे अब तक दो लाख 29 हजार लोगों ने लाइक किया, जबकि 26 लाख लोगों ने देखा. इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की. एक यूजर ने लिखा, “हम लड़के हैं और हमारे साथ ऐसा ही होता है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इतना गंदा मजाक नहीं करना था भाई. सचमुच बहुत बुरा लगा.” 

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi- अब किसी और की ज़रूरत नहीं

Trending news