Shiny Hair: चाहिए सिल्की-सिल्की बाल? तो बालों में इस तरह से लगा लें अंगूर का रस
Advertisement
trendingNow11644124

Shiny Hair: चाहिए सिल्की-सिल्की बाल? तो बालों में इस तरह से लगा लें अंगूर का रस

Hair Care Tips: आज हम आपके बालों को स्मूद और शाइनी बनाने के लिए अंगूर जूस हेयर मास्क लेकर आए हैं. अंगूर का रस बालों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या को कम कर सकते हैं. इतना ही नहीं अंगूर लगाने से बालों की चमक को बढ़ाने में मदद मिलती है.

Shiny Hair: चाहिए सिल्की-सिल्की बाल? तो बालों में इस तरह से लगा लें अंगूर का रस

How To Make Grape Juice Hair Mask: घने और खूबसूरत बालों की चाहत किसकी नहीं होती. इसलिए आज हम आपके बालों को स्मूद और शाइनी बनाने के लिए अंगूर जूस हेयर मास्क लेकर आए हैं. अंगूर का रस बालों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या को कम कर सकते हैं. इतना ही नहीं अंगूर लगाने से बालों की चमक को बढ़ाने में मदद मिलती है. इतना ही नहीं अंगूर का रस बालों की लिए प्राकृतिक कंडीशनर का काम करता है. इससे आपके बालों में शाइन और स्मूथनेस भी आती है, तो चलिए जानते हैं (How To Make Grape Juice Hair Mask) अंगूर जूस हेयर मास्क कैसे बनाएं.... 

अंगूर जूस हेयर मास्क बनाने की आवश्यक सामग्री-

अंगूर का रस 3 चम्मच
चाय पत्ती का पानी 2 चम्मच

अंगूर जूस हेयर मास्क कैसे बनाएं? (How To Make Grape Juice Hair Mask) 

अंगूर जूस हेयर मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें.
फिर आप इसमें 3 चम्मच अंगूर का रस और 2 चम्मच चाय पत्ती का पानी डालें.
इसके बाद आप इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें.
अब आपका शाइनी बालों के लिए अंगूर जूस हेयर मास्क बनकर तैयार हो चुका है. 

अंगूर जूस हेयर मास्क कैसे अप्लाई करें? (How To Apply Grape Juice Hair Mask)

अंगूर जूस हेयर मास्क को लेकर आप बालों की स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाएं.
फिर आप इसको बालों में करीब 10 से 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें.
इसके बाद आप इसको साधारण पानी से धोकर साफ कर लें. 
इससे आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी दिखने लगेंगे. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

Trending news