Khesari Lal Yadav का भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष 2' के सेट से आया मजेदार वीडियो, यहां देखें
Advertisement

Khesari Lal Yadav का भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष 2' के सेट से आया मजेदार वीडियो, यहां देखें

Khesari Lal Yadav Funny Video: Khesari Lal Yadav के फैन पेज पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें खेसारी लाल यादव, साउथ इंडियन एक्ट्रेस मेघाश्री, निर्देशक पराग पाटिल नजर आ रहे हैं. जो सोशल मीडिया में बढ़ी तेजी से वायरल हो रहा है. 

Khesari Lal Yadav का भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष 2' के सेट से आया मजेदार वीडियो, यहां देखें

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Film Sanghars-2: भोजपुरी इंडस्ट्री की फिल्म 'संघर्ष 2' का दूसरा शेड्यूल गोरखपुर में चल रहा है. जहां से फिल्म से जुड़े कई अपडेट सामने चुके हैं. अब गोरखपुर से सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के फैन पेज पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें खेसारी लाल यादव, साउथ इंडियन एक्ट्रेस मेघाश्री, निर्देशक पराग पाटिल और डीओपी आरआर प्रिंस नजर आ रहे हैं. 

खेसारी वीडियो में पुलिस के यूनिफॉर्म नजर आ रहे हैं और उनके गले में डॉक्टर का सेटे स्कोप डाला हुआ है फिर इस सेटे स्कोप को पराग पाटिल अपने हाथ मे लेकर मेघाश्री का चेकअप करना शुरू कर देते हैं. इस वीडियो में आरआर प्रिंस भी कुछ कह रहे हैं. वीडियो को संघर्ष 2 के सेट पर बनाया गया है. जो सोशल मीडिया में बढ़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर खेसारी के फैंस तरह तरह के कॉमेंट भी कर रहें हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Shared post on

आपको बता दें कि इस समय संघर्ष 2 की शूटिंग गोरखपुर में चल रही है, इसके बाद फिल्में को दो और शेड्यूल है जिसकी लोकेशन के बारे में जल्द ही जानकारी खेसारी के फैंस के साथ साझा की जाएगी. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स चैनल जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत 'संघर्ष 2' में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, साउथ इंडियन एक्ट्रेस मेघाश्री, भोजपुरी सिनेमा जगत की सुपरहॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव, खूबसूरत अदाकारा सबा खान, अभिनेता विनीत विशाल, नीलम वशिष्ठ, विनोद मिश्रा और समर्थ चतुर्वेदी सहित कई अन्य कलाकार हैं.

Trending news