Uttarakhand Chunav 2022: हरक सिंह रावत कांग्रेस में हुए शामिल, प्रियंका गांधी ने फिर से वापसी कराई
Advertisement

Uttarakhand Chunav 2022: हरक सिंह रावत कांग्रेस में हुए शामिल, प्रियंका गांधी ने फिर से वापसी कराई

Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav 2022: कांग्रेस में वापसी के बाद हरक सिंह रावत ने कहा कि  20 साल तक कांग्रेस के लिए संघर्ष किया है.  एक बार फिर कांग्रेस को मजबूत करने में हम लोग जुटेंगे.

Uttarakhand Chunav 2022: हरक सिंह रावत कांग्रेस में हुए शामिल, प्रियंका गांधी ने फिर से वापसी कराई

Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Assembly Election 2022) से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी से भाजपा से निष्कासित पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत शुक्रवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने  हरक सिंह रावत को कांग्रेस में ज्वाइन कराई है. सूत्रों से  मिली जानकारी के मुताबिक हरक सिंह रावत लैंसडाउन से प्रत्याशी बनाये जा सकते है. पांच दिन के इंतजार के बाद आज हरक सिंह को कांग्रेस में एंट्री मिल गई है.   

'मैनें हमेशा सोनिया की तारीफ की है' 
कांग्रेस में वापसी के बाद हरक सिंह रावत ने कहा कि  20 साल तक कांग्रेस के लिए संघर्ष किया है.  एक बार फिर कांग्रेस को मजबूत करने में हम लोग जुटेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के लिए कोई शर्त नहीं रखी है. बिना शर्त शामिल हुआ हूं.  यहां एक ही शर्त है, भाजपा को हराना. उन्होंने आगे कहा कि 2016 में जब मैंने बगावत की उसके बाद भी लगातार सोनिया गांधी की मैंने तारीफ की है. लगातार टीवी चैनलों पर भी कहा था कि सोनिया गांधी का कई एहसान है.  उन्होंने लगातार मुझ पर भरोसा किया है.

हरक सिंह उत्तराखंड के बड़े नेता माने जाते हैं. वे 2002 में उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद से लगातार चार बार के विधायक हैं. उन्होंने 2002 में लैंसडाउन से चुनाव जीता था. वे 2007 में भी इसी सीट से विधानसभा पहुंचे थे. 2012 में वे रुद्रप्रयाग से चुनाव जीते. 2017 में हरक सिंह बीजेपी के टिकट से कोटद्वार से चुनाव जीते थे. वे उत्तराखंड सरकार में मंत्री भी रहे हैं.

WATCH LIVE TV

 

 

Trending news