UP Nikay Result 2023 LIVE Update: गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन मंडल में मतगणना शुरू, यहां देखें हर अपडेट
Advertisement

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन मंडल में मतगणना शुरू, यहां देखें हर अपडेट

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav 2023 Result) के परिणाम की घोषणा आज यानी 13 मई को की जाएगी. जिसमें  देवीपाटन, गोरखपुर और बस्ती मंडल भी शामिल है. यहां देखिए रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट.

 

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन मंडल में मतगणना शुरू, यहां देखें हर अपडेट
LIVE Blog

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: धुआंधार प्रचार, वार-पलटवार और मतदान के बाद अब बारी यूपी निकाय चुनाव के परिणाम की है. 13 मई यानी आज नतीजों की घोषणा की जाएगी. पहले चरण में देवीपाटन मंडल के गोंडा बलरामपुर बहराइच और श्रावस्ती, गोरखपुर मंडल के  देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज और बस्ती मंडल जिले के बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर में भी वोटिंग की गई थी, जिनके निकायों के परिणाम आज आएंगे. यहां देखिए हर अपडेट. 

 

13 May 2023
12:37 PM

UP Nikay Chunav Results 2023: नगर निकाय निर्वाचन-2023 गोरखपुर
नगर पंचायत गोला बाजार-अध्यक्ष पद
किरन देवी BJP- 1459
लालती BSP -1608
BSP 149 मतों से आगे.

10:57 AM

UP Nikay Chunav Results 2023: देवरिया नगर पालिका परिषद मे निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. पहल चक्र में निर्दलीय उम्मीदवार को 631, सपा 501, भाजपा  387, बसपा 56 वोट मिले हैं. 

 

10:55 AM

UP Nikay Chunav Results 2023: गोरखपुर मेयर सीट को लेकर 6 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. बीजेपी मेयर प्रत्याशी 22882 वोट से आगे हैं. बीजेपी उम्मीदवार मंगलेश श्रीवास्तव को 59345 वोट मिले हैं. सपा की काजल निषाद दूसरे नंबर पर हैं, उनको 36463 मत मिले. बीएसपी नवल किशोर नथानी 8325 वोट, कांग्रेस मेयर प्रत्याशी नवीन सिन्हा 2613 को वोट मिल हैं.

10:42 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: कुशीनगर
नगर पंचायत तमकुही - बीजेपी आगे
नगर पंचायत सेवरही - बीजेपी आगे
नगर पंचायत रामकोला-भाजपा आगे
नगर पंचायत खड्डा - बीजेपी आगे
नगर पंचायत दुदही - बसपा आगे
नगर पंचायत मथौली-सपा आगे
नगर पंचायत सुकरौली-निर्दल आगे
छितौनी-भाजपा आगे

 

10:06 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: कुशीनगर की छितौनी नगर पंचायत में पहले चरण की गिनती जारी है. बीजेपी प्रत्याशी ओमप्रकाश गुप्ता आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर सपा उम्मीदवार है. 
1. भाजपा -217
2. सपा -191
3. बसपा -41
4. कांग्रेस -93
4. निर्दल -151

 

09:44 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: कुशीनगर की खड्डा नगर पंचायत से बीजेपी प्रत्याशी संगीता वर्मा 530 वोटों से आगे चल रही हैं. 

09:40 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: गोरखपुर मेयर सीट पर पहले राउंड में बीजेपी उम्मीदवार मंगलेश श्रीवास्तव को 10865, सपा उम्मीदवार काजल निषाद को 6144 वोट, बसपा उम्मीदवार को बसपा 2151 वोट मिले हैं.  

 

09:35 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: गोरखपुर मेयर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने 4 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई है. 

09:32 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: शुरुआती रुझानों में महराजगंज नगर पालिका में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. 

09:21 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: कुशीनगर जिले में उदित नारायण इंटर कॉलेज पर काउंटिंग रुकी है.

 

09:19 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: देवरिया निकाय चुनाव में कौन बाजी मारेगा, इसकी तस्वीर कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा. यहां से अध्यक्ष पद के 172 व सभासद पद के 1496 यानी कुल 1668 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा. 

 

09:09 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: गोरखपुर मेयर सीट पर पहले राउंड में बीजेपी उम्मीदवार मंगलेश श्रीवास्तव को 3195 वोट मिले हैं. सपा की काजल निषाद पीछे चल रही हैं. 

08:56 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: गोरखपुर मेयर सीट के लिए बीजेपी और सपा के बीच टक्कर है. बीजेपी ने यहां से डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, सपा की तरफ से काजल निषाद मैदान में हैं. बसपा से नवल किशोर नाथानी और कांग्रेस ने नवीन सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है. 

08:52 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update:  बैलेट पेपर के रुझानों में गोरखपुर की मेयर सीट पर भाजपा के डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव आगे चल रहे हैं.

08:49 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: बस्ती मंडल में इस बार 59.79 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. नगर पालिका व पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कुल 116 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, वार्ड सदस्य के लिए 989 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

 

08:38 AM
07:59 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आँकड़े बताता जाएगा जिससे जन विश्वास बना रहे। अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav ट्वीट आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आँकड़े बताता जाएगा जिससे जन विश्वास बना रहे

07:24 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: 2 मिनट में आने शुरू होंगे रूझान
यूपी निकाय चुनाव की मतगणना 353 मतदान केंद्रों  पर एक साथ होगी. नगर निगम में चुनाव EVM से हुए हैं इसलिए संभावना है कि नतीजे जल्दी आएंगे. नगर पालिका और नगर पंचायतों में बैलेट पेपर से मतदान हुए हैं इसलिए समय लग सकता है. 

07:05 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: 8 बजे शुरू होगी मतगणना
यूपी निकाय चुनाव की मतगणना 353 मतदान केंद्रों  पर एक साथ होगी. नगर निगम में चुनाव EVM से हुए हैं इसलिए संभावना है कि नतीजे जल्दी आएंगे. नगर पालिका और नगर पंचायतों में बैलेट पेपर से मतदान हुए हैं इसलिए समय लग सकता है. 

 

06:52 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: उत्तरप्रदेश नगर निकाय चुनाव परिणाम आज घोषित किए जाएंगे. पूरे प्रदेश में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी. नगर निगमों के परिणाम पहले आने की संभावना. 

06:48 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दोनों चरणों के मतदान हो चुके हैं और आज 13 मई को मतदान का परिणाम आना है.यूपी के 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका, 544 नगर पंचायत और 760 नगर निकाय सीटों के मत परिणाम आने हैं. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. 

Trending news